Top News
Next Story
Newszop

आज का कन्या राशि का राशिफल 28 सितम्बर 2024: अधूरी योजनाएं सफल होगी, पुराने दोस्त से मुलाकात होगी

Send Push
Virgo Horoscope 28 September 2024:आज कन्या राशि वाले लोगों को किसी समस्या का हल मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, जिससे कि आपका मन खुश रहेगा। आपका काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है इसलिए आपको आराम करने के लिए भी कुछ समत निकालना चाहिए। आज कन्या राशि का करियर राशिफल :आज कार्यक्षेत्र में तेजी रहेगी, खासकर सजावट और चमक-दमक वाले उत्पादों से आपको लाभ होगा। इन उत्पादों की बिक्री में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। भूमि से जुड़े सौदे भी अच्छे हो सकते हैं। नई डील्स से जुड़ी सकारात्मक बातचीत होने की संभावना है। लेकिन नौकरी करने वालों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आज कन्या राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल:आज आपको धैर्य के साथ बात करनी चाहिए। दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को आज तनाव नहीं लेना चाहिए। रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। एक-दूसरे को समझकर प्यार से पेश आएंगे। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। इससे आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। आज के दिन आपकी सेहत का हाल:सीने में दर्द की समस्या देखी जा सकती है। हृदय रोगियों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। दवा लेने में आपको आज कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए। यह सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के लिए कन्या राशि के उपाय:विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करने से आपको लाभ होगा। आज आपको 21 बार विष्णु सहस्त्र का पाठ करना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now