Aries Horoscope 23 May, 2025 : आज का करियर राशिफल : कामकाज में आज आप सतर्कता से काम लेना होगा। वैसे दिन का दूसरा भाग आज अधिक लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। नौकरी में आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आज आपको बिजनेस में कमाई का भी अच्छा मौका मिलेगा। जो लोग अकाउंट और रचनात्मक कार्य से जुड़े हुए हैं उनको आज अपने कार्य में उन्नति और लाभ का विशेष मौका मिलेगा। लेकिन आपको आज वाणी को संतुलित और संयमित रखना होगा। सेहत और घरेलू जरूरतों पर भी धन खर्च होने वाला है। आज का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : मेष राशि के लोगों को आज घर परिवार में जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की व्यवस्था पर ध्यान देना होगा कुछ अटके काम भी आज आपको निपटाने होंगे। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों से संबंधित आपकी किसी चिंता का आज समाधान हो सकता है। आप किसी मित्र से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आज मेष राशि की सेहत : मेष राशि के लोगों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए बाहरी खानपान से परहेज रखना चाहिए और साथ ही वात कारक भोज्य पदार्थों से भी परहेज रखना चाहिए क्योंकि आज वायु विकार और पैरों में थकान महसूस कर सकते हैं। आज मेष राशि के उपाय : मेष राशि के जातकों को आज दिन को शुभ बनाए रखने के लिए बजरंगबली की पूजा सेवा करनी चाहिए और श्रीसूक्त का पाठ भी करना चाहिए।
You may also like
केंद्र सरकार ने सीसीटीवी सॉल्यूशन पर राष्ट्रीय हैकाथॉन की घोषणा की
IPL 2025: आरसीबी के लिए अच्छी खबर, जोश हेजलवुड लौट रहे प्लेऑफ के लिए भारत
सुकमा-बीजापुर सीमा पर रातभर तेज बारिश के बीच नक्सलियों के खिलाफ जारी रहा ऑपरेशन
Hollywood secrets : जिमी फॉलन और निकोल किडमैन की पहली मुलाकात का खुलासा ,डेट पर हुआ शर्मनाक पल
अगर आप बनना चाहते हैं लड़कियों की पहली पसंद, तो 2 मिनट के इस शानदार वीडियो में जाने लड़कियों की पसंद नापसंद