रांचीः झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के निर्देश के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि जिनके पास लॉन्ग टर्म वीजा है उन पर सरकार का आदेश लागू नहीं हो रहा है। डीजीपी ने बताया है कि अभी 7 पाकिस्तानी नागरिक की झारखंड में रहने की जानकारी है। यह सभी लॉन्ग टर्म वीजा के साथ झारखंड में है। इन पर केंद्र सरकार का गाइडलाइन जारी नहीं होता है लॉन्ग टर्म वीजा वाले वापस नहीं जाएंगेउन्होंने कहा कि जो लोग लॉन्ग टर्म वीजा के साथ झारखंड में है। वो पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगे। वहीं लेटेस्ट आंकड़ों के लिए पासपोर्ट कोलकाता हेड ऑफिस से संपर्क किया गया है। ताकि सही आंकड़े मिल सके। हालांकि उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस के पास जो सूचना थी। उस आधार पर पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस भेजा गया है। झारखंड में 7 पाकिस्तानी नागरिक मौजूददरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत देश छोड़ने का आदेश दिया था। ऐसे में पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल से रद्द किए जाने के बाद वापसी के लिए दो दिनों का समय दिया गया था। सीमा रविवार को खत्म हो गई। झारखंड पुलिस मुखिया के अनुसार झारखंड में 7 पाकिस्तानी नागरिक है। जो लॉन्ग टर्म वीजा पर है। ज्यादा जानकारी के लिए कोलकाता पासपोर्ट ऑफिस से संपर्क किया गया है। सभी शादी के बाद 10 से 12 वर्षों से झारखंड में रह रहेजानकारी के अनुसार झारखंड में 10 पाकिस्तानी नागरिक हैं। जिनमें से सात का लॉन्ग टर्म वीजा है। लॉन्ग टर्म वीजा में रांची में एक, हजारीबाग में एक, जमशेदपुर में दो और धनबाद के दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल है। यह सभी शादी के बाद 10 से 12 वर्षों से ज्यादा समय से झारखंड में रह रहे हैं। राजधानी रांची के डोरंडा में दो महिलाओं के तीन बच्चे हैं। इनमें से सात और 9 साल की दो बच्चियां हैं। जबकि एक दो साल का बच्चा है।
You may also like
चारों तरफ से मिलेगा पैसा ही पैसा, 29 अप्रैल से स्वयं धन के देवता कुबेरदेव इन राशियों पर होंगे मेहरबान
पंजाब में कोमा से लौटे पति ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
महाकुंभ 2025: प्रतिदिन 1.44 करोड़ श्रद्धालुओं की अद्भुत आस्था
मंदिर में महिलाओं को खुले बाल लेकर क्यों नहीं जाने दिया जाता? जाने इसकी असली वजह ⤙
सपने में आखिर क्यों दिखते है मृत लोग, जानिए क्या संकेत देते है ऐसे सपने ⤙