शिमला : संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र में ऊंचाई पर स्थित भारत के 'कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व की लिस्ट में शामिल किया है। विश्व संस्था ने इसकी घोषणा शनिवार को की। यूनेस्को ने कई देशों से नामित 26 नए बायोस्फीयर रिजर्व को इस लिस्ट में शामिल किया है जिसमें भारत का 'कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व' भी शामिल है। भारत में अब यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क (डब्ल्यूएनबीआर) में सूचीबद्ध 13 बायोस्फीयर हो गए है।
ठंडे प्रदेशों में पाया जाता है 'कोल्ड डेजर्ट'
'कोल्ड डेजर्ट' यानी शीत मरुस्थल वह होता है जो ठंडे प्रदेशों में पाया जाता है और यह गर्म मरुस्थल से एकदम अलग होता है। यूनेस्को के अनुसार उत्तर भारत का 'कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के मनोरम भूभाग में लगभग 7,770 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां तेज हवा चलती है, बर्फीले मैदान, ग्लेशियर घाटियां, पहाड़ी झीलें और ऊबड़-खाबड़ ठंडे रेगिस्तान है। यह दुनिया के सबसे ठंडे और सूखे पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है। यूनेस्को ने एक बयान में कहा कि उसने इस साल 21 देशों के 26 नए बायोस्फीयर रिजर्व की घोषणा की है, जो 20 साल में सबसे अधिक संख्या है। विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में 142 देशों के 785 स्थान शामिल हो गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर बताया कि पेरिस में आयोजित यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय मानव एवं बायोस्फीयर समन्वय परिषद (एमएबी) के 37वें सत्र में भारत के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर को शामिल करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि यूनेस्को की इस सूची में देश के कुल 13 बायोस्फीयर शामिल हो चुके हैं।
You may also like
Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी ने सम्राट चौधरी के 'राज' का ब्यौरा राज्यपाल को सौंपा, कार्रवाई की मांग
Bigg Boss 19 LIVE: नीलम ने अमल को किया प्रपोज, फरहाना ने दी बली तो नॉमिनेट हुए 8 घरवाले, नेहल-तान्या में झगड़ा
हाईकोर्ट ने पत्नी की हत्या में 43 साल बाद ठहराया दोषी, सत्र न्यायालय ने किया था बरी
राजस्थान में निजी बस और कार की टक्कर से मची चीख पुकार! दंपत्ति समेत पुत्र की मौके पर दर्दनाक मौत, 25 लोग घायल
देश के लिए जान भी दे दूंगा... घर लौटते ही शेर की तरह दहाड़े तिलक वर्मा, पाकिस्तान को तहस-नहस कर देगा ये बयान