Next Story
Newszop

A,E,I,O,U बोलने से जॉलाइन होगी शार्प, हटेगी डबल चिन, एक्सपर्ट ने बताया बोलने का सही तरीका

Send Push
हम सभी की खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ी हुई डाइट का असर मोटापे के रूप में नजर आता है। मगर बात के मोटापे तक पहुंचने में भी समय लगता है। आपका शरीर खाना खाते ही तुरंत मोटा नहीं हो जाता है। इस स्थिति को पनपने में महीने बीत जाते हैं। हालांकि, ये स्थिति शरीर के मोटापे को लेकर सही हो सकती है, मगर मोटापा सिर्फ शरीर ही नहीं चेहरे पर भी दिखता है। ऐसे में चेहरा लटका हुआ नजर आता है। यही कारण है कि लोगों के लोअर फेस की स्किन थुलथुल सी रहती है।
अगर आप इस स्थिति से बचना चाहें, तो क्या करेंगे? इस सवाल का जवाब शायद आप यही देंगे कि इंजेक्शन और फेस लिफ्ट सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। मगर क्या आप जानते हैं कि इस स्थिति से बचने के लिए आपको आंख बंद करके पैसे खर्चने की जरूरत नहीं है। आप एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं, इससे चेहरे की त्वचा टाइट हो सकती है। साथ ही, नेचुरल तरीके से बहुत ही तीखी जॉलाइन भी बन सकती है। आइए अब इस एक्सरसाइज और इससे होने वाले फायदों के बारे में जान लेते हैं।
फेस योग के फायदे image

फेस योग को आप फेशियल योग या फेशियल एक्सरसाइज भी कह सकते हैं। ये चेहरे की मसल्स को मजबूत करने और स्किन टोन को सुधारने में मदद करते हैं। फेस योग में कई अलग तरह की मुद्राएं शामिल हैं।

इसके कई फायदे होते हैं, जिनमें त्वचा को जवां और चमकदार बनाना, झुर्रियों को कम करना, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाना और स्किन की रंगत को सुधारने पर ध्यान दिया जाता है। इस एक्सरसाइज की मदद से आप डबल चिन की परेशानी से बच सकते हैं।


इंस्टाग्राम पर एक एक्सपर्ट ने बताया image

बता दें कि आजकल हम लोगों की हर छोटी-बड़ी समस्या का हल सोशल मीडिया पर होता है। यही वजह है कि चेहरे की त्वचा को कसने के लिए भी इंस्टाग्राम पर कई बहुत ही असरदार तरीके बताए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक तरीका योग एक्सपर्ट विभूति अरोरा ने भी बताया है।

उन्होंने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि सिर्फ 5 तरीके से मुंह बनाने की एक्सरसाइज करने पर आपको तीखी जॉलाइन मिल सकती है।


A,E,I,O,U एक्सरसाइज करने का तरीका image

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने दोनों हाथों को कानों के पास या पीछे लगाना है। इसके बाद दम लगाकर आपको होंठों की मदद से लेकिन मन में A,E,I,O,U बोलना है। इस तरह चेहरे के निचले हिस्से कि सभी मसल्स स्ट्रेच होती हैं और चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ती है। इसके बाद आप आसानी से अपनी थुलथुल त्वचा को कस सकते हैं।



कितनी बार करें एक्सरसाइज? image

आपको इस एक्सरसाइज को रोजाना नहीं करना है। जी हां, विभूति अरोरा की वीडियो के मुताबिक आप इस एक्सरसाइज को हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं। इससे चेहरे के आसपास पसीना आ सकता है। हालांकि, ये पसीना एक्सरसाइज के सही तरह काम करने की निशानी जैसा भी हो सकता है।




चेहरे की स्किन को कैसे करें टाइट?​


कब ना करें? image

आपको इस एक्सरसाइज को तब नहीं करना चाहिए, जब चेहरे में खिंचाव बहुत ज्यादा महसूस हो। अगर आपकी बॉडी किसी भी तरह के दर्द या थकान का इशारा कर रही है, तो एक्सरसाइज करने से बचना फायदेमंद हो सकता है।





(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now