Next Story
Newszop

फिरोजाबाद में पति की मौत के बाद देवर से की शादी, मिला ऐसा जख्म... पीड़िता का पुलिस से गुहार

Send Push
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विधवा भाभी से शादी करने के बाद देवर ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसे इस कदर प्रताड़ित किया गया कि पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।



थाना फरिहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2020 में शादी के बाद 2025 में पति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और बाद में परिवार के दबाव में उससे शादी कर ली। इसके बाज उसने उसका उत्पीड़न किया, जेवर हड़प लिए, और अब एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि देवर मौका मिलने पर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत मायके और ससुराल वालों से की। महिला का कहना है कि बदनामी के डर से मायके और ससुराल वालों ने उसकी शादी उसके देवर से करा दी। महिला के अनुसार, देवर ने उसे बहला फुसलाकर उसके जेवर भी हथिया लिए। 15 जून को देवर ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। अब उसका देवर उससे एक लाख रुपये की डिमांड कर रहा है।





जांच में जुटी पुलिसइस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loving Newspoint? Download the app now