अगली ख़बर
Newszop

क्या सलमान खान को पाकिस्तान ने घोषित कर दिया 'आतंकवादी'? जानिए इस खबर के पीछे की असली सच्चाई

Send Push
पाकिस्तान में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही थी। दावा किया जा रहा था पड़ोसी मुल्क में भाईजान को सरकार ने 'आतंकवादी' घोषित कर दिया है। उनका नाम देश के आतंक विरोधी कानून की चौथी लिस्ट में डाल दिया है। पर जांच के बाद ये मामला पूरी तरह से फर्जी निकला है।

इस फर्जी खबर की शुरुआत एक 'सरकारी डॉक्युमेंट' से हुई, जिसमें लिखा था कि सलमान खान को पाकिस्तान ने आतंकवाद से जुड़ी लिस्ट में शामिल किया है। इस डॉक्युमेंट के स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे। दावा किया गया कि ये पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय का नोटिस पर है। पर ये नकली था।

डिजिटली तैयार किया गया डॉक्युमेंट

इसकी जांच करने पर पता चला कि इस डॉक्युमेंट को डिजिटली तैयार किया गया। किसी भी सरकारी वेबसाइट पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है और ना ही किसी अधिकारी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सलमान के पुराने वीडियो भी वायरल हुए, जिसमें वो बलूचिस्तान जैसे मुद्दे पर बात कर रहे थे।

सलमान खान की अपकमिंग मूवी

फिल्मों की बात करें तो सलमान को 'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म में देखा जाएगा। इसके डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं। सलमान एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। उम्मीद है कि ये अगले साल ईद पर रिलीज होगी। उन्होंने कुछ दिनों पहले लद्दाख जाकर फिल्म की शूटिंग की थी। ये कथित तौर पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच साल 2020 के गलवान घाटी में हुई झड़प की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। इसके अलावा सलमान 'बिग बॉस 19' की भी शूटिंग कर रहे हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें