वरुण शर्मा, बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चल रहे बुलंदशहर महोत्सव के दौरान रेणुका पंवार नाइट में जमकर तोड़फोड़ हुई। तोड़फोड़ की घटना कुछ अलग है। जैसे ही रेणुका पंवार ने अपने गानों पर प्रस्तुति दी तभी मौजूद हजारों दर्शक झूम उठे और हजारों कुर्सी तोड़ डाली। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और मौजूद लोगों को शांत किया। दरअसल, बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में चल रही जिला प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बुलंदशहर महोत्सव 2025 का आयोजन हो रहा है। इसी दौरान प्रशासन की ओर से रेणुका पंवार नाइट प्रोग्राम का आयोजन कराया गया। बुलंदशहर महोत्सव में भाग लेने रेणुका पंवार नुमाइश मैदान पहुंची थी। वहां रेणुका पंवार के गाने सुनने के लिए ने हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। उनके गानों पर फैंस झूम उठे। इस दौरान उनके फैंस ने कुर्सियां तोड़ डालीं। रेणुका के गानों पर फैंस बेकाबू हो रही थी। कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर तैनात थी। बेकाबू भीड़ को समझाने-बुझाने की कोशिश की गई। लाठी भांज कराया गया शांतप्रशासन की कोशिश के बाद भी भीड़ बेकाबू हो गई। उसने जमकर हजारों कुर्सी तोड़ दी। फैंस रेणुका पंवार के गानों का लुफ्त उठाते और झूमते हुए नजर आए। बेकाबू होती भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को आखिरकार लाठियां भांजनी पड़ी। इसके बाद लोग को शांत हुए। रेणुका पंवार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलंदशहर केअलावा गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़ आदि जिलों से फैंस नुमाइश ग्राउंड पहुंचे थे।बुलंदशहर महोत्सव के दौरान पुलिस प्रशासन भारी मात्रा में तैनात किया गया था। पुलिस का कहना है कि रेणुका पंवार नाइट में उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंच गए, जिसकी वजह से अव्यवस्था फैल गई। अब तक फेल हुए कार्यक्रमबुलंदशहर महोत्सव के तहत अब तक हुए सभी कार्यक्रम फेल साबित हुए हैं। 21 मार्च को फूलों की होली, 22 से 24 तक शतरंज प्रतियोगिता, 25 को बेबी शो, 26 को डांसिंग कॉम्पटीशन फ्लॉप साबित हुए। इसके अलावा 29 मार्च को ममता शर्मा नाइट भी फ्लॉप साबित हुई। आने वाले दिनों में बॉलीवुड गायक काका नाइट, अमित मिश्रा नाइट कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
You may also like
Samsung Unveils Galaxy M56 Launch Date: A Sleek Mid-Range Powerhouse Coming April 17
VIDEO: अंशुल कंबोज ने दिखाया गेंद से जलवा, डी कॉक को कर डाला क्लीन बोल्ड
भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में कुएं में गिरने से मां-बेटी की मौत
रोहित शर्मा एक अलग ही कैरेक्टर हैं, मजाक-मजाक में कैमरामैन को ही लगा दी फटकार
भारत के 6 बड़े मुस्लिम व्यवसायी जो दुनिया भर में बढ़ा रहे हैं भारत का गौरव, आइए जानते हैं कौन? ◦◦ ◦◦◦