Next Story
Newszop

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 8 जुलाई 2025 : आज भौम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Send Push
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 17, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, त्रयोदशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 24, मुहर्रम 12, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 08 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।



ज्येष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग रात्रि 10 बजकर 17 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 15 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।



आज के व्रत त्योहार
भौम प्रदोष व्रत।



सूर्योदय का समय 8 जुलाई 2025 :
सुबह में 5 बजकर 29 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 8 जुलाई 2025 : शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर ।



आज का शुभ मुहूर्त 8 जुलाई 2025 :


ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।



आज का अशुभ मुहूर्त 8 जुलाई 2025 :


दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 16 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक।

आज का उपाय : आज हनुमानजी को तुलसी की माला बनाकर अर्पित करें।

(आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now