नई दिल्लीः IGI एयरपोर्ट की पुलिस टीम ने गुजरात के रहने वाले एक वॉन्टेड एजेंट को गिरफ्तार किया है। इसने दो महिलाओं को कनाडा भेजने के लिए पासपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट का इंतजाम किया था। गिरफ्तार एजेंट की पहचान संदीप पटेल उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। एडिशनल कमिश्नर उषा रंगनानी ने बताया कि 10-11 जून की रात दो महिला यात्री IGI एयरपोर्ट पहुंची थी।
बता दें कि इमीग्रेशन क्लीयरेंस के लिए काउंटर पर जांच के दौरान उन्होंने अपनी पहचान किरनजीत कौर और नवनीत कौर के रूप में बताया। लेकिन जांच में उनके पासपोर्ट पर टेंपर किया हुआ नजर आया।
दोनों गुजरात की रहने वाली
पता चला कि उस पर लगे फोटो को चेंज किया गया है। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उनकी सही पहचान निधि बेन पटेल और करूपा दर्जी के रूप में हुई। दोनों गुजरात के अलग-अलग जिला की रहने वाली निकली।
दो महिला सहित एजेंट गिरफ्तार
आगे की पूछताछ में दोनों ने बताया कि कनाडा होते हुए USA जाने के लिए गुजरात के एक एजेंट ने फर्जी पासपोर्ट इत्यादि का इंतजाम किया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिर महिलाओं की निशानदेही पर कई दिनों के बाद अब पिंटू पटेल को गिरफ्तार किया गया।
इमीग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान खुली पोल
इसने दोनों महिलाओं को भरोसा दिया था कि वह कनाडा होते हुए USA में अवैध रूप से एंट्री करवा देगा। इसके लिए 85 लाख रुपये में उसने सौदा तय किया था। दोनों महिलाएं अहमदाबाद से पुणे पहुंचीं। वहां से फिर पासपोर्ट वगैरह का इंतजाम करके इन्हें नया नाम देकर दिल्ली बुलवाया गया और फिर दिल्ली से इनको टोरंटो जाने के लिए एयरपोर्ट बुलवाया गया। यह एजेंट महिलाओं से फोन के जरिए संपर्क में था। एजेंट ने जैसे गाइड किया था, उसी हिसाब से दोनों तैयारी करके एयरपोर्ट पहुंची थीं। लेकिन इमीग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान उनकी पोल खुल गई।

You may also like
अब पल्सर का खेल बिगाड़ेगी अपाचे, कई अपडेट के साथ लॉन्च हुआ नया मॉडल
मजेदार जोक्स: ये बात समझ में नहीं आती कि
रांची के सिल्ली प्रखंड में बाघ ने ग्रामीण के घर में मचाई अफरा-तफरी, सूझबूझ से बची जानें
हिमाचल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने साक्षरता दर में सुधार पर खुशी जताई, कहा – शिक्षा क्षेत्र में अतीत के गौरव को हासिल किया
"Axiom Mission 4" शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने