Next Story
Newszop

बाजार खुलते ही 10% गिर गया टाटा ग्रुप का यह शेयर, एक साल में आधी रह गई है कीमत

Send Push
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप के निवेश वाली कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में आज बाजार खुलते ही भारी गिरावट आई। कंपनी का शेयर बीएसई पर 10% तक गिर गए। यह गिरावट 629.65 रुपये तक पहुंच गई, जो इसका 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर है। यह गिरावट पहली तिमाही के नतीजों के बाद आई है। कंपनी को इस तिमाही में 194 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 77 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।



कंपनी की पहली तिमाही में कुल आय 202 करोड़ रुपये रही। पिछले साल यह आंकड़ा 1,563 करोड़ रुपये था। इस हिसाब से कंपनी की इनकम में 87% की भारी गिरावट आई है। पूरे साल FY25 में कंपनी की आय 8,923 करोड़ रुपये थी। तेजस नेटवर्क्स को जून तिमाही में 297 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 122 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।





आधी रह गई कीमत

तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में पिछले एक साल में इसमें 50.46% की गिरावट आई है। इस साल यह 40.75% तक गिर चुका है। पिछले छह महीनों में यह 33.82% गिरा है जबकि तीन महीने में इसमें 16.40% की गिरावट आई है। पिछले एक महीने में इस स्टॉक में 0.79% की गिरावट आई है। सोमवार को, तेजस नेटवर्क्स के शेयर BSE पर 0.8% बढ़कर 699.40 रुपये पर बंद हुए थे। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,467.60 रुपये है।

Loving Newspoint? Download the app now