रश्मि खत्री, देहरादून: हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और बारिश हुई है। कुमाऊं मंडल के उच्च हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है।
प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। मोंथा चक्रवर्ती तूफान का उत्तराखंड में कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं दिखाई दिया है लेकिन हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।
मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराते रहे। बीच बीच में हल्की धूप भी खिलती रही लेकिन धूप के बावजूद ठंडक महसूस की गई।
वही पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश भी हुई है। कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश और चोटियों पर हिमपात से अधिकतर क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
कई क्षेत्रों में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा । मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.7 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने की संभावना है। वही देहरादून में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।

You may also like

राहुल और प्रियंका बिहार में 15 रैलियों को करेंगे संबोधित

ममता कुलकर्णी का विवादास्पद बयान: दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी नहीं मानतीं

अगरˈ आपकी कार पानी में गिर जाए तो कैसे बचाएं अपनी जान? जानिए वो जरूरी कदम जो हर ड्राइवर और यात्री को पता होने चाहिए﹒

जब एक प्रमुख अभिनेत्री ने बिना शादी के मां बनने का फैसला किया

राजमाˈ खाने से होते है ये 17 बेहतरीन फायदे जो कैंसर माइग्रेन मोटापा मधुमेह हाइपरटेंशन के रोगियों के लिए वरदान है जरूर अपनाएँ﹒