राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 31, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, पंचमी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 07, रबि-उल्लावल 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 44 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।कृतिका नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 03 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग प्रातः 08 बजकर 17 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार चन्द्र षष्ठी व्रत, दक्षिण गोल प्रारंभ, पंचमी का श्राद्ध। सूर्योदय का समय 22 सितंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 9 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 22 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 17 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 22 सितंबर 2024 :ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 22 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 50 मिनट से से 12 बजकर 37 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 22 सितंबर 2024 :राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक। आज का उपाय : आज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
You may also like
हनुमानजी के 10 प्रमुख सिद्धपीठों में से एक है मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, वीडियो में देखें यहाँ की अजीब मान्यता
वृष राशि में जन्मे बालक और बालिकों के राशि नाम इस प्रकार करें चयन
Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मानसून पर अभी नहीं लगी ब्रेक, इस दिन गर्मी से राहत देने बरसेंगे मेघ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
Home Remedies for Viral Fever : वायरल फीवर में हाल कर दिया है बेहाल तो बहुत काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे, बंद नाक और गले के दर्द से भी मिलेगा आराम