सेशल्स

कभी आपने इस जगह का नाम सुना था? शायद अभी तक मालदीव वगैराह को ही अहमियत देते होंगे। लेकिन ये डेस्टिनेशन आपके लिए बढ़िया साबित हो सकती है। जो सस्ते में आइलैंड और समुद्री किनारों का मजा लूटना चाहते हैं, उन्हें यहां एक बार जरूर आना चाहिए। ये जगह केवल शानदार बीच फोटोस के लिए ही फेमस नहीं है, बल्कि सुकून के साथ अपने पार्टनर के साथ शांति के पल बिताने के लिए भी अच्छी है।
यहां आप कोरल रीफ्स में स्नॉर्कलिंग, रेनफॉरेस्ट ट्रेल्स पर वॉक और यूनेस्को साइट्स जैसे Vallee de Mai घूम सकते हैं। भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को यहां वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी, और फ्लाइट भी ज्यादा लंबी नहीं है, इसलिए इसे हम इंडियंस के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।वीजा प्रोसेसिंग टाइम: भारतीयों के लिए कोई वीज़ा नहीं लगता; 90 दिनों तक फ्री एंट्रीबजट: लगभग 1.3 से 2 लाख प्रति व्यक्ति (5–7 दिन की ट्रिप के लिए)
वियतनाम
वियतनाम भी छुट्टियां बिताने के लिए एक शानदार ऑप्शन है, जहां की प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक जगहें आपका दिल जीत लेंगी। यहां आप हा लॉन्ग बे की पहाड़ियां देख सकते हैं या होई आन जैसे पुराने शहर घूम सकते हैं - वो भी बिना ज्यादा खर्च किए।
दिल्ली से हनोई या हो ची मिन्ह सिटी की फ्लाइट्स लगभग 30,000 रु से शुरू होती हैं, और वहां की सस्ते होटल्स और खाने-पीने की जगहों की वजह से पूरे हफ्ते की ट्रिप 50,000 से 70,000 रु के बीच में हो सकती है। यानी आपको एक खूबसूरत जगह भी मिल जाएगी और बजट भी मेंटेन रहेगा!वीजा टाइम: वियतनामी लेटर एक तरह की अनुमति (Approval Letter) होती है जो वियतनाम की सरकार द्वारा दी जाती है, ताकि आप कुछ समय के लिए वियतनाम में एंट्री कर सके। यह डॉक्युमेंट एक एप्रूवल लेटर होता है, जिसके जरिए आप एक बार वियतनाम में एंट्री लेकर मैक्सिमम 90 दिनों तक रह सकते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात
UAE (संयुक्त अरब अमीरात) आज भी भारतीय टूरिस्ट्स के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशंस में से एक है। यहां आपको सब कुछ मिलेगा जिसकी तलाश में हम हर जगह भटकते रहते हैं। यहां चमचमाते मॉल, रेगिस्तान की रेत, और बाजार हैं, जो टूरिस्ट को काफी पसंद आते हैं। चाहे आप फैमिली के साथ जा रहे हों या अकेले ट्रिप पर, करने के लिए इस जगह पर ढेरों चीजें हैं। यहां का बुर्ज खलीफा, म्यूजिकल दुबई फाउंटेन, अबू धाबी का फेरारी वर्ल्ड, और ओल्ड दुबई के गोल्ड और स्पाइस मार्केट्स तो जरूर जाएं। वीजा प्रोसेसिंग टाइम: 3-5 वर्किंग डेज ( ट्रैवल एजेंट्स या एयरलाइंस के जरिए)औसत बजट: 80,000 से 1.5 लाख प्रति व्यक्ति (5-7 दिन के लिए)
कंबोडिया
इतिहास में रुचि रखने वाले और प्रकृति प्रेमी लोगों को कंबोडिया जाकर बहुत खुशी होगी, क्योंकि यहां की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मंदिर देखने लायक हैं। यहां जाने वाले पर्यटकों को एकदम स्वर्ग जैसी फीलिंग आती है।
कंबोडिया के शहर जैसे सीएम रीप और फ्नॉम पेन्ह टूरिस्ट्स को एक ऐसा अनुभव देते हैं जो ना सिर्फ शानदार हैं, बल्कि बजट में भी सही हैं। यहां सस्ती और अच्छे रहने की जगहें और स्वादिष्ट खाना आसानी से मिल जाता है। मुंबई से कंबोडिया की फ्लाइट का किराया करीब 35,000 रु होता है, जिस वजह से भी एक किफायती इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है। वीजा प्रक्रिया: भारतीय नागरिकों को कंबोडिया जाने के लिए वीजा की जरूरत होती है। आप ऑनलाइन ई-वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं या फिर कुछ एंट्री प्वाइंट्स पर पहुंचकर वीजा ऑन अराइवल भी ले सकते हैं। ई-वीजा 90 दिनों के लिए वैलिड होता है और इससे आप कंबोडिया में अधिकतम 30 दिन तक रुक सकते हैं। वहीं, वीजा ऑन अराइवल भी 3 महीने के लिए वैध होता है और इससे भी आप 30 दिन तक रुक सकते हैं।
पुर्तगाल

अपने प्राचीन किलों, समुंदर के किनारे के नजारों और रंग-बिरंगी इमारतों के कारण पुर्तगाल आजकल यात्रियों के बीच तेजी से पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। इस देश में खाने, संस्कृति और नजारों के मामले में काफी वैरायटी देखने को मिलेगी - खासकर लिस्बन और पोर्तो जैसे शहरों में, जहां बजट में रहने और खाने की अच्छी जगहें मिल जाती हैं। इसी वजह से आप आसानी से 5-6 दिन की ट्रिप करीबन 80,000 से 1,00,000 रु के अंदर कर सकते हैं। मुंबई से लिस्बन के लिए फ्लाइट्स आमतौर पर करीबन 45,000 रु से शुरू हो जाती हैं।वीजा प्रक्रिया: भारतीय पासपोर्ट धारकों को आम तौर पर पुर्तगाल यात्रा के लिए शेंगेन वीजा की जरूरत होती है, जिसमें आप 180 दिनों की वैलिडिटी में 90 दिनों तक शॉर्ट टर्म के लिए रह सकते हैं।
You may also like
18 मई 2025 को जानिए किन राशियों के जातकों को होगा चौतरफा लाभ और किन्हें उठाना होगा नुकसान ? पढ़िए सम्पूर्ण भाग्यफल
राजस्थान में बदला-बदला मौसम, 13 जिलों में आंधी और बारिश तो 6 जिलों में चलेगी लू; जानें अपने जिले का हाल
किस देश जाएगा कौन सा प्रतिनिधिमंडल? शशि थरूर को मिली इन देशों की ज़िम्मेदारी
भारत की 18 सदस्यीय टीम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए: आईपीएल 2025 में अनसोल्ड खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
75 दिनों तक मनाया जाता है इस शहर में दशहरा, रावण की नहीं जलाई जाती है प्रतिमा