Travel
Next Story
Newszop

दिल्ली में रात 10 बजे के बाद इन 5 जगहों का अलग ही है माहौल, लड़के-लड़कियां यहां एंट्री के बाद जमकर करते हैं मस्ती

Send Push
दिल्ली में पार्टी करने वालों के लिए वैसे तो कई जगह हैं, लेकिन ये 5 ऐसे प्लेसेस हैं, जहां आप दिन या रात किसी भी समय दोस्तों के साथ चिल करने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ, ऑफिस के कलीग्स के साथ, फैमिली या दोस्तों के साथ या फिर अकेले भी, पूरी रात मस्ती कर सकते हैं। वहीं अगर इनके एम्बियंस की बात करें तो अंदर पहुंचते ही आपको गोवा फील या मुंबई के क्लब्स में होने का एक्सपीरियंस मिलेगा।

साथ ही इन क्लब्स के फूड मेन्यू भी गजब के हैं, अलग-अलग वैरायटी का स्नैक, भरपूर ड्रिंक्स, कॉकटेल से लेकर हर मेन मेन्यू डिश तक सब कुछ अवेलेबल है। इस वीकेंड आप भी दिल्ली के इन क्लब्स में जाकर बढ़िया नाइटलाइफ जी सकते हैं।(सभी सांकेतिक फोटो)
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी image

नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का क्लब बीडब्ल्यू में यहां आने वाले हर शख्स को बढ़िया ड्रिंक्स और फूड सर्व किए जाते हैं। यहां की डीजे सबसे बढ़िया मानी जाती है। यहां का डीजे भी लोगों का पसंदीदा है। इस क्लब में आप करीबन हर रात दोस्तों के साथ एन्जॉय करने के लिए आ सकते हैं।


ग्रेटर कैलाश में बार एंड रेस्तरां image

ग्रेटर कैलाश में भी कई बार और रेस्तरां हैं, जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। बता दें, यहां दिल्ली और गुरुग्राम के लोग सबसे ज्यादा एन्जॉय करने के लिए आते हैं। यहां का लिट बार और रेस्तरां आटालियर फूड के साथ-साथ कॉकटेल और मॉकटेल भी पूरी रात सर्व करता है। अगर आप ड्रिंक करने के अलावा खाना भी खाना चाहते हैं, तो ये ऑप्शन आपके लिए सही है। मस्जिद मोठ के पास ये रेस्तरां है। यहां दो लोगों का खर्च करीबन 3000 हजार के आसपास आएगा।


लोधी रोड image

लोधी रोड भी आपने खूब सुना होगा, यहां का द इलेक्ट्रिक रूम देश के बेस्ट क्लब्स में शुमार है। शनिवार और रविवार की रात यहां खूब क्राउड आता है। इस क्लब में आप कॉकटेल और मॉकटेल दोनों का लुत्फ उठा सकते हैं। दो लोगों का खर्च यहां 4 हजार आएगा।


दिल्ली एरोसिटी के पास क्लब image

दिल्ली एरोसिटी के पास द हॉन्ग कॉन्ग क्लब है, जो दिल्ली के बेस्ट क्लब्स में से एक है। आप इस क्लब में नाचने गाने के अलावा विदेशी खाने का फन ले सकते हैं। इस क्लब में विदेशी खानों का अलग ही मजा है, साथ ही खूब भरमार भी है। आप जो चाहें वो ऑर्डर कर सकते हैं। विदेशी मेहमान भी इस क्लब में आते हैं। यहां दो लोगों का खर्च आपको करीबन 5 हजार के आसपास पड़ेगा।


न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी image

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में ही एक और पब फेमस है, उसका नाम प्लेबॉय क्लब है। यहां भी आप पूरी रात पार्टी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बढ़िया फूड एन्जॉय कर सकते हैं। बढ़िया ब्रांड्स की ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं। यहां दो लोगों का खर्च करीबन 5000 रुपए आएगा।

Loving Newspoint? Download the app now