Next Story
Newszop

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन बनने वाली हैं मां, पति संग दी खुशखबरी तो विक्रांत मैसी ने दी बधाई

Send Push
गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भले ही प्रेग्नेंट नहीं। मगर कॉमेडियन के चाचा की बेटी सौम्या सेठ जरूर मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। विनय आनंद और रागिनी खन्ना की बहन अब तीन से चार होने जा रही हैं और ये उनकी दूसरी शादी से पहला बच्चा होगा। जिसको लेकर वह बहुत खुश हैं। सौम्या सेठ ने साल 2017 में बिजनेसमैन अरुण कपूर से शादी की थी और 8 महीने बाद बेटे आयडेन के आने की जानकारी दी और मां बनीं। लेकिन दो साल बाद उनका तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने पहले पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। 'नव्या... नई धड़कन नए सवाल' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' जैसे शोज से घर-घर फेमस हुईं एक्ट्रेस अब US में जाकर बस गई हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को टाटा-बाय-बाय कह दिया है।
सौम्या सेठ की दूसरी शादीसौम्या सेठ ने 22 जून 2023 में बॉयफ्रेंड शुभम चुहाड़िया से दूसरी शादी की थी। वह उनके रूममेट थे। पेशे से फैशन डिजाइनर शुभम ने एक्ट्रेस के बेटे को तो अपना लिया था। लेकिन अब वह अपना परिवार शुरू करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिए फैंस को बताया कि वह चार होने जा रहे हैं। इस पोस्ट पर विक्रांत मैसी, किश्वर मर्चेंट समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही फैंस ने भी प्यार लुटाया है। सौम्या सेठ एक्टिंग छोड़ कर रहीं ये कामसौम्या सेठ ने एक्टिंग छोड़ दी है और वह रियल स्टेट एजेंट बन गई हैं। उनके पापा और दादाजी बिजनेसमैन थे। इसलिए अब उन्होंने इस फील्ड में अपने पांव जमा लिए हैं। वर्जीनिया में वह बिजनेस कर रही हैं। बेटे और पति के साथ लाइफ इंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह एक्टिव रहती हैं और वहां लाइफ से जुड़े ऐसे ही खूबसूरत अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।
Loving Newspoint? Download the app now