तेहरान: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं। दोनों ओर से हो रही आक्रामक बयानबाजी से उपजे तनाव और जंग की आशंका को देखते हुए दुनिया के दो अहम देश चीजों को ठीक करने के लिए आगे आए हैं। ये देश मुस्लिम वर्ल्ड की दो बड़ी ताकतें- ईरान और सऊदी अरब हैं। ईरान ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। वहीं सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात की है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बातचीत की पुष्टि की है।ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शुक्रवार शाम एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ईरान के पड़ोसी हैं। दोनों ही देशों के साथ ईरान के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। ईरान पड़ोसी होने के नाते दोनों देशों को अपनी प्राथमिकता मानता है। भारत और पाकिस्तान इस वक्त एक मुश्किल वक्त में है। ईरान इस मुश्किल समय में दोनों देशों के बीच समझ बढ़ाने के लिए तैयार है। सऊदी की पाक और भारत से बातचीतसैयद अब्बास अराघची ने फारसी कवि सादी की कविता अपने ट्वीट के साथ शेयर की है। इस कविता का भाव कुछ इस तरह से है कि दुनिया के सभी इंसान एक ही तरह के हैं। अगर कहीं एक इंसान को दर्द होता है, तो बाकी इंसान भी बेचैन रहेंगे। इस कविता का मतलब यही है कि दुनिया में हर जगह शांति रहे और सभी इंसान एक दूसरे से प्यार करते हुए अमन से रहें।पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने सऊदी के विदेश मंत्री से बातचीत होने की जानकारी दी है। इशाक डार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सऊदी के विदेश मंत्री से फोन पर बात हुई है। पाक विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के एकतरफा फैसलों के बाद पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति में लिए गए निर्णयों के बारे में प्रिंस फैसल को जानकारी दी। दोनों ने परामर्श जारी रखने पर सहमति जताई। एस जयंशकर ने अपने ट्वीट में कहा कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान के साथ बात हुई है। उनसे पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके सीमा पार संबंधों पर चर्चा हुई। पाकिस्तान और भारत में तनातनी के बीच सऊदी अरब और ईरान अगर दखल देते हैं तो इससे तनाव कम होने की उम्मीद है। सऊदी अरब और ईरान को मुस्लिम वर्ल्ड के सबसे मजबूत देशों की तरह देखा जाता है। सऊदी को सुन्नी दुनिया का लीडर माना जाता है। वहीं ईरान को दुनिया के सबसे शक्तिशाली शिया देश के तौर पर जाना जाता है।
You may also like
वेटिकन सिटी में नए पोप के फ़ैसले में शामिल होंगे भारत के ये चार कार्डिनल
कंधे पर धनुष लटकाए निडर योद्धा बनकर निकली आकांक्षा शर्मा, 'केसरी वीर' से फर्स्ट लुक जारी
डोरिट केम्सली ने पति से तलाक के लिए दायर किया आवेदन
मनी प्लांट लगाने के सही तरीके और इसके लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की लग गई लॉटरी, अब किसानों के खाते में आएंगे 4000 रुपए, जाने कैसे ⤙