नवी मुंबई: साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का बल्ला महिला विश्व कप 2025 में खूब बोल रहा है। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 169 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी ने टीम को पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया था। इस विश्व कप में लौरा के 500 से ज्यादा रन भी हो गए हैं। अब भारत के खिलाफ भी उन्होंने दमदार बैटिंग की है।
मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा
लौरा वोल्वार्ड्ट ने भारत की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह महिला विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। वोल्वार्ड्ट के नाम अभी तक 24 मैचों में 14 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने 169 रनों की पारी खेली थी। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने 13 बार विश्व कप में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली थी। इसमें दो शतक भी शामिल थे।
एलिसा हीली से भी आगे निकलीं
लौरा एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था। उन्होंने 2022 में हुए विश्व कप में 509 रन बनाए थे। लौरा 550 रनों के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। इन दोनों के अलावा किसी के नाम एक विश्व कप में 500 रन नहीं हैं। एक विश्व कप में लौरा दो बार 5 या उससे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाली भी पहली बैटर बन गई हैं। 2022 में भी उन्होंने 5 बार 50 प्लस रनों की पारी खेली थी।
26 साल की लौरा वोल्वार्ड्ट ने 2017 में विश्व कप में डेब्यू किया था। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों में टॉप-5 में आ चुकी हैं। महिला विश्व कप में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों में लौरा का औसत सबसे अच्छा है।

You may also like

30 साल तक देश से गद्दारी, सीक्रेट नक्शे बेचकर विदेशी से करोड़ों रुपये फंडिंग, नकली न्यूक्लियर साइंटिस्ट चढ़ा मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे

दक्षिण एशिया में फिर शुरू हुई परमाणु रेस? चीन-पाकिस्तान के एटमी टेस्ट पर ट्रंप का बड़ा खुलासा, भारत करेगा पोखरण-3, एक्सपर्ट से जानें

मोबाइल-लैपटॉप के घंटों इस्तेमाल से आंखों की रोशनी हो रही कम, रोजाना करें ये आसान योगासन

एक गलत यू-टर्न और बाइकर का हुआ खेल खत्म, टक्कर लगते ही दूर जाकर गिरता है बाइक सवार

बीच सड़क सबके सामने रोमांस करता दिखा कपल, वायरल वीडियो देख हैरान हुए यूजर्स