Top News
Next Story
Newszop

Fastag Recharge rules: फास्टैग रिचार्ज नियमों में बदलाव, UPI पेमेंट करने से पहले जान लें सरकार का फैसला

Send Push

Fastag Recharge rules: UPI पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो यह आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो UPI की मदद से फास्टैग को रिचार्ज भी करते हैं। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। क्योंकि फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) को लेकर नियम बदल दिए गए हैं। दोनों के लिए ऑटो पेमेंट को चालू कर दिया गया। यानी एक बार ऑटो-पे सिस्टम को ऑन करने के बाद आप बिल्कुल फ्री हो सकते हैं। अब इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। दरअसल ऑटो-पे से पहले यूजर्स को एक नोटिफिकेशन दिया जाता था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। इसको लेकर यूजर्स को 24 घंटे पहले मिलने वाले नोटिफिकेशन को बंद कर दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया को ई-मैंडेट का हिस्सा बना दिया गया। यानी आपको UPI ऐप में जाने के बाद कुछ खास करने की जरूरत नहीं होगी, आपको सिर्फ ऑटो-पे नोटिफिकेशन को चालू करना होगा। ऐसा होते ही बैलेंस सेट बैलेंस से कम होते ही पेमेंट अपने आप कट जाएगा।

ऑटो पे कैसे रद्द करें-

अगर ऑटो पे की बात करें तो आप इसे अपनी सुविधा के हिसाब से बदल सकते हैं। अगर आपने किसी के लिए ऑटो पे चालू कर रखा है तो दूसरी तरफ इसे कैंसिल भी किया जा सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐसा करना बहुत आसान है। आप इसे आसानी से कैंसिल भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा कैसे संभव है?

  • सबसे पहले आपको UPI ऐप पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको प्रोफाइल पर जाना होगा।
  • यहां आपको मैनेज पेमेंट का विकल्प दिखाई देगा।
  • इसमें ऑटो पे यूपीआई के सभी विकल्प दिखाई देंगे।
  • यूपीआई पेमेंट के साथ ही रिमूव और पॉज का विकल्प भी दिया गया है।
  • यहां जाकर आपको यूपीआई पिन डालना होगा और अंत में यह रद्द हो जाएगा।
Loving Newspoint? Download the app now