Next Story
Newszop

तमन्ना भाटिया ने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म साइन की

Send Push

मुंबई: तमन्ना भाटिया ने जॉन अब्राहम के साथ एक नई फिल्म साइन की है। रोहित शेट्टी मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पर बायोपिक बना रहे हैं।

इस फिल्म में तमन्ना राकेश मारिया की पत्नी प्रीति मारिया की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

जॉन और तमन्ना दूसरी बार स्क्रीन साझा करेंगे। इससे पहले तमन्ना ने जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ में भी छोटी सी भूमिका निभाई थी। तमन्ना इन दिनों धड़ाधड़ फिल्में साइन कर रही हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें थीं कि उन्होंने ‘नो एंट्री टू’ भी साइन की है। इस फिल्म में तमन्ना मूल फिल्म में बिपाशा बसु द्वारा निभाई गई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

The post first appeared on .

Loving Newspoint? Download the app now