नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के नाम पर मोहर लग गई है। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को इंडियन एयरफोर्स का अगला चीफ नियुक्त किया गया है। मौजूदा एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी आगामी 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी के चलते अमरप्रीत सिंह को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमरप्रीत सिंह 30 सितम्बर को ही पदभार ग्रहण करेंगे। अमरप्रीत फिलहाल भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख पद पर आसीन हैं। अपने करियर के दौरान वो कई अहम पदों पद महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
27 अक्टूबर 1964 को जन्मे एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह 1984 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए थे। फरवरी 2023 को उन्होंने एयर फोर्स उप प्रमुख का पद संभाला था। इससे पहले वह मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। सिंह ने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर और पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए एयर मार्शल अमरजीत सिंह को साल 2019 में अति विशिष्ट सेवा पदक और साल 2023 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित भी किया जा चुका है। सिंह अनुभवी पायलट भी हैं, उनके पास 5 हजार घंटे से ज्यादा का उड़ान भरने का अनुभव है। इतना ही नहीं वो एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक और प्रायोगिक परीक्षण पायलट भी हैं।
सिंह के पास फिक्स्ड और रोटरी-विंग दोनों तरह के विमानों को उड़ाने का बहुत अधिक एक्सपीरियंस है। उन्होंने हाल ही में 59 साल की उम्र में भारतीय फाइटर जेट तेजस को उड़ाया था। एयर मार्शल अमरप्रीत नेशनल डिफेंस एकेडमी खडकवासला और एयरफोर्स एकेडमी डुंडीगल से भी ट्रेनिंग ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इतना ही नहीं सिंह डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन में भी अध्ययन कर चुके हैं। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह पिछले 40 सालों से वायुसेना में रहते हुए देश सेवा कर रहे हैं।
The post Who is Air Marshal Amarpreet Singh In Hindi? : कौन हैं एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह? भारतीय वायु सेना की संभालने जा रहे हैं कमान appeared first on News Room Post.
You may also like
समाज सुधारक श्रीनिवास शास्त्री, जिनका कांग्रेस से हुआ मोहभंग तो कर दी थी 'इंडियन लिबरल फेडरेशन' की स्थापना
अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'सीटीआरएल' से अनन्या पांडे का विंटेज स्कूल गर्ल लुक आया सामने
Haryana Aap Candidates List 2024: 2019 में 46 सीटों पर लड़े मिले नोटा से भी कम वोट, इस बार 'आप' ने 90 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट
Farhan-Shibani को मिलते थे Love Jihad के ताने, शादी के 24 घंटे बाद ही लेनी पड़ी थेरेपी