Next Story
Newszop

Ayodhya Ram Darbar Prana Pratishtha Ritual : 5 जून को अयोध्या न आएं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की इस अपील के पीछे क्या है कारण?

Send Push

नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के प्रथम तल पर 5 जून को भगवान राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। राम दरबार के साथ ही मंदिर के परकोटे में भगवान गणेश, भगवान शिव, देवी भगवती, बजरंग बली, सूर्य भगवान, अन्नपूर्णा माता और शेष अवतार की मूर्तियां की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसके लिए अनुष्ठान आज से प्रारम्भ हो गए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वो इस अवसर पर 5 जून को अयोध्या न आएं। मौसम की स्थिति को देखते हुए बड़ा आयोजन संभव नहीं है। लोगों को यहां आकर अनावश्यक परेशानी में नहीं पड़ना चाहिए।

चंपत राय ने बताया कि 5 जून को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर प्राण प्रतिष्ठा का अंतिम पूजन होगा, इसके बाद आरती और भोग होगा। उस दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यह एक बड़ा ही सुखद संयोग है कि 5 जून को ही गंगा दशहरा है और उसी दिन योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। 101 कर्मकांडी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में किसी को भी बुलाया नहीं गया है। मैं श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर कहना चाहूंगा कि आप लोग जैसे अयोध्या आते हैं वैसे ही आएं। 5 जून को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के विचार से ना आएं।

इससे पहले सोमवार शाम महिलाओं के द्वारा सरयू के तट से जल लेकर मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें संत, आचार्य, श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के न्यासीगण, प्रबुद्ध नागरिकों तथा अपार जनसमूह की उपस्थिति रही। आपको बता दें कि श्रीराम दरबार में भगवान श्रीराम और माता सीता सिंहासन पर विराजमान होंगे। जबकि हनुमान जी और लक्ष्मण भगवान सिंहासन के आगे बैठी हुई मुद्रा में होंगे। वहीं भरत और शत्रुघ्न सिंहासन के पीछे खड़े हुए मुद्रा में होंगे। सभी मूर्तियों को जयपुर के कारीगरों ने सफेद संगमरमर पर तराश कर बनाया है।

The post appeared first on .

Loving Newspoint? Download the app now