Next Story
Newszop

19 मई 2025 का लव राशिफल: जानें किस राशि के लिए शुभ हैं योग

Send Push
19 मई 2025 का पंचांग और योग

वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 मई 2025 को सुबह 6:11 बजे तक ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू होगी। इस दिन राहुकाल प्रात: 7:26 से 9:05 बजे तक रहेगा। सोमवार को शुक्ल योग, ब्रह्म योग और इन्द्र योग का निर्माण भी होगा।


मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। साथी के साथ समय बिताएं और छोटे-छोटे पलों का आनंद लें। अपनी भावनाओं को समय-समय पर व्यक्त करें। सिंगल जातकों को पूर्व प्रेमिका या प्रेमी से मिलने का अवसर मिल सकता है।



  • उपाय- शिव जी की पूजा करें।

  • शुभ रंग- हरा

  • शुभ अंक- 12

  • लकी दिशा- पूर्व

  • सावधानी- बेवजह लड़ाई से बचें।


वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

कपल के बीच स्पष्टता की कमी से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। सिंगल जातकों का परिवार के साथ विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है।



  • उपाय- शिव मंत्रों का जाप करें।

  • शुभ रंग- पर्पल

  • शुभ अंक- 20

  • लकी दिशा- पश्चिम

  • सावधानी- घर का खाना ही खाएं।


मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

कपल के रिश्ते में संतुलन की आवश्यकता है। पार्टनर से बातचीत करें। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत होगी, जिससे मन में हलचल रहेगी।



  • उपाय- पीले रंग की चीजों का दान करें।

  • शुभ रंग- पीला

  • शुभ अंक- 15

  • लकी दिशा- दक्षिण

  • सावधानी- सेहत का ध्यान रखें।


कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

विवाहित जातकों के संबंधों में सुधार होगा। प्रेमी से अपनी भावनाएं व्यक्त करने से रिश्ते में मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ विदेश यात्रा का भी योग है। सिंगल जातकों की क्रश से बातचीत हो सकती है।



  • उपाय- चावल का दान करें।

  • शुभ रंग- सफेद

  • शुभ अंक- 27

  • लकी दिशा- पूर्व

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें।


सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

सिंगल जातक यदि किसी दोस्त से प्यार करते हैं तो अपनी भावनाओं को ईमानदारी से व्यक्त करें। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक और शादीशुदा लोग भावनाओं में बहने से बचें। बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें।



  • उपाय- प्यासे को पानी पिलाएं।

  • शुभ रंग- लाल

  • शुभ अंक- 18

  • लकी दिशा- उत्तर

  • सावधानी- उकसावे में आकर कदम न उठाएं।


कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

हाल ही में जिनका रिश्ता टूटा है, उनके जीवन में पुराने प्यार की वापसी हो सकती है। इस बार यह रिश्ता लंबा चल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे और पुरानी यादों में खो जाएंगे।



  • उपाय- शिव जी और मां पार्वती की पूजा करें।

  • शुभ रंग- काला

  • शुभ अंक- 23

  • लकी दिशा- पूर्व

  • सावधानी- बहकावे में न आएं।


तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

सिंगल जातकों को नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिनके साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। तुला राशि के जातक अपने प्रेम जीवन से जुड़े ठोस कदम सोच-समझकर उठाएं। यदि सतर्क नहीं हुए तो दिल टूटने की संभावना है।



  • उपाय- नमक खाने से बचें।

  • शुभ रंग- भूरा

  • शुभ अंक- 16

  • लकी दिशा- पश्चिम

  • सावधानी- अकेले यात्रा से बचें।


वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

जो लोग लंबे समय से किसी के साथ हैं, वे अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं। आपका साथी शादी करने की इच्छा व्यक्त कर सकता है। शादीशुदा लोग यदि ईमानदारी से रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे तो अच्छा रहेगा।



  • उपाय- चीनी का दान करें।

  • शुभ रंग- नीला

  • शुभ अंक- 24

  • लकी दिशा- उत्तर

  • सावधानी- बेवजह तनाव न लें।


धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

सिंगल जातकों को शादी या सगाई की खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के रिश्तों में खुशी और रोमांस रहेगा। शाम को परिवार के साथ विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है।



  • उपाय- शिव जी को मिठाई का भोग लगाएं।

  • शुभ रंग- पीला

  • शुभ अंक- 07

  • लकी दिशा- दक्षिण

  • सावधानी- बहस से दूर रहें।


मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

यदि आप अपने साथी से दूर हैं, तो उनसे बात करने की कोशिश करें। मिलने का प्लान बनाना भी अच्छा रहेगा। इससे आपके रिश्ते में आई गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। सिंगल जातकों का पुराना प्यार फिर से आ सकता है।



  • उपाय- कन्याओं को भोजन कराएं।

  • शुभ रंग- ग्रीन

  • शुभ अंक- 02

  • लकी दिशा- पूर्व

  • सावधानी- किसी से लड़ाई न करें।


कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

हाल ही में जिनका दिल टूटा है, उनका पहला प्यार अचानक सामने आ सकता है। यदि आप उनके साथ समय बिताते हैं, तो मानसिक शांति मिलेगी। विवाहित जातकों को साथी से गुड न्यूज मिल सकती है।



  • उपाय- मिठाई का दान करें।

  • शुभ रंग- ग्रे

  • शुभ अंक- 05

  • लकी दिशा- पश्चिम

  • सावधानी- चावल का सेवन न करें।


मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

विवाहित जातक अकेलापन महसूस करेंगे। ऐसे में पार्टनर के साथ बिताया वक्त याद करना फायदेमंद रहेगा। सिंगल जातकों की एक्स से बातचीत होने की संभावना है।



  • उपाय- नीले रंग के कपड़े पहनें।

  • शुभ रंग- आसमानी

  • शुभ अंक- 11

  • लकी दिशा- उत्तर

  • सावधानी- कार धीमे चलाएं।


Loving Newspoint? Download the app now