Next Story
Newszop

RSSB: लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा, सिटी स्लिप जारी, 24 जुलाई को जारी होंगे प्रवेश पत्र

Send Push


इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अन्य विवरणों का उपयोग करके आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

24 जुलाई को जारी होगा प्रवेश पत्र
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड नहीं है। बोर्ड 24 जुलाई को अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड का लिंक जल्द ही साझा किया जाएगा।

pc- ndtv raj

Loving Newspoint? Download the app now