इंटरनेट डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने गुरुवार को आईपीएल 2025 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। जायसवाल ने भुवनेश्वर कुमार द्वारा डाली पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़कर ये उपलब्धि अपने नाम की। यशस्वी जायसवाल ने 18 साल का सूखा खत्म किया और आरसीबी के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पारी की पहली गेंद पर छक्का जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
वैसे, मयंक अग्रवाल और विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पारी की पहली गेंद पर छक्का जमाया, लेकिन दोनों ने ऐसा आरसीबी का प्रतिनिधित्व करते हुए किया था। ऐसे में यशस्वी जायसवाल के नाम रिकॉर्ड हुआ क्योंकि वो विरोधी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
यही नहीं, यशस्वी जायसवाल आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन बार पारी की पहली गेंद पर छक्का जमाया। वो अकेले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पारी की पहली गेंद पर एक से ज्यादा बार छक्का जड़ा हो।
pc-espncricinfo.com
You may also like
Maruti Suzuki Hustler Set to Rival MG Comet: Feature-Packed Mini SUV Expected by Late 2025
पहलगाम हिंसा के बाद पीएम मोदी ने अच्छा काम किया, बिहार दौरे को लेकर सवाल बेकार: अशोक चौधरी
अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने साबरमती रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क में बास्केटबॉल समर कैंप की घोषणा की
बदली 'मालिक' की रिलीज डेट, अब इस दिन देखने को मिलेगा राजकुमार राव का रौब और रुतबा
विराट कोहली ने T20I से जल्दी संन्यास ले लिया, 2026 तक खेलना चाहिए था: CSK के दिग्गज ने दिया बड़ा बयान