pc: asianetnews
मनी प्लांट घर की खूबसूरती को तो बढ़ाता ही है साथ ही वास्तु के हिसाब से ही इसे घर में रखना बेहद ही शुभ होता है। इसे घर में रखने से आर्थिक स्तिथि मजबूत होती है लेकिन इसे गलत दिशा में लगाने से घर में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं मनी प्लांट को किस दिशा में लगाना चाहिए।
मनी प्लांट को लगाने की सही दिशा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनी प्लांट को हमेशा घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण-पूर्व दिशा को लक्ष्मी और कुबेर की दिशा। इसे भूलकर भी उत्तर दिशा में नहीं लगाना चाहिए वरना धन की हानि होती है।
पीले पत्ते हटा दें
मनी प्लांट जितना हरा भरा रहेगा, उतनी ही खुशहाली लाएगा। इसलिए अगर मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ जाएं तो इन्हे तुरंत ही काट कर हटा देना चाहिए। यह निगेटिव एनर्जी को आकर्षित कर सकता है।
कांटेदार पौधों से दूर रखें
मनी प्लांट को कांटेदार पौधों के पास नहीं रखना चाहिए। इस से नकारात्मक ऊर्जा आती है। मनी प्लांट को घर के अंदर रखें। इसे घर के बाहर या बालकनी में रखने से इसके पॉजिटिव इफेक्ट कम हो सकता है।
धन लाभ
अगर आपको आर्थिक समस्याए हैं तो शुक्रवार को पानी में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट में चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी खुश होती है।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Vastu Tips: घर की इन दिशाओं में आप रख सकते हैं गहने, होता है बहुत ही शुभ, बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा
Alwar प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं के मामले में जिला टॉप-3 में शामिल
Ajmer लड़कियां ग्रामीणों को सिखाएंगी नेट बैंकिंग और युवाओं को देंगी कॅरियर टिप्स
राजस्थान में बेखौफ बदमाश, महिला को अगवा कर गैंगरेप, जानें मामला