अगली ख़बर
Newszop

Sharadiya Navratri: नवमी तिथि का ये रहेगा समय, इस शुभ मुहूर्त पर करें कन्या पूजन

Send Push

इंटरनेट डेस्क। शारदीय नवरात्रि का समापन कल हो जाएगा। नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ-साथ कन्या पूजन किया जाता है। नवमी तिथि को मां दुर्गा की शक्ति रूपा कन्याओं और लांगूर (छोटे लड़कों) को भोजन कराकर और पूजन करके नवरात्रि का समापन लोगों द्वारा किया जाता है। माना जाता है इस दन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

माता के आशीर्वाद से साधकों को सभी प्रकार की सिद्धियां तथा मनोवांछित फल मिलता है। आज हम आपको नवमी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, नवमी तिथि आज शाम 06:06 बजे से शुरू होगी, जो बुधवार को 07:01 पीएम बजे तक जारी रहेगी। नवमी पर कन्या पूजन के लिए शुभ समय बुधवार को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। लोगों द्वारा नवमी पूजन के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

PC:naidunia

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें