Next Story
Newszop

Travel Tips: इन पांच पयर्टक स्थलों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है लद्दाख, आज ही बना लें घूमने का प्लान

Send Push

इंटरनेट डेेस्क। लद्दाख भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है। अगर आपका इस गर्मी में कहीं पर घूमने का प्लान है यहां पर जा सकते है। इसे भारत का मिनी तिब्बत भी बोला जाता है। प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध संस्कृति और रोमांचक टूरिस्ट स्पॉट्स का दीदार करने के लिए यहां पर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

image

आज हम आपको यहां के खूबसूरती पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां शांति स्तूप, पैंगोंग झील, नुब्रा वैली, सो मोरिरी झील और लामायुरू मठ आदि पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। इन स्थानों का भ्रमण करने से आपका लद्दाख टूर यादगार बन जाएगा।

image

शांति स्तूप लेह शहर में एक सफेद रंग का बौद्ध स्तूप है। बौद्ध धर्म के शांति और सद्भाव का प्रतीक है। पैंगोंग झील की गितनी लद्दाख की सबसे खूबसूरत झीलों में होती है। यहां का नीला पानी आपका दिल जीत लेगा। रेगिस्तानी इलाके और दुर्लभ दो कूबड़ वाले ऊंटों के लिए मशहूर नुब्रा वैली भी आपको जरूर ही पसंद आएगी। वहीं आपको सो मोरिरी झील और लामायुरू मठ का दीदार भी करना चाहिए।

PC:Instagram
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now