Top News
Next Story
Newszop

Tika Ram Jully ने इस बात के लिए सीएम भजनलाल पर कसा तंज, कहा- आपका असली विकास और आपके लोग कर रहे है...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब एक बात के लिए प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना किया है। उन्होंने इस संबंध में एक खबर पोस्ट कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि पार्टी विद डिफरेंस का नारा सच में भाजपा पर ही सटीक बैठता है। कैसे भाजपा और मंत्रियों ने किस प्रकार अपने चहेतों को ठेका दिया? सरकारी भूमि का निजी स्वार्थ के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है। क्या यही है मुख्यमंत्री जी आपकी प्रदेश को मदद करने के लिए बनायी गई नीति? यही है आपका असली विकास और आपके लोग कर रहे है सत्ता का जमकर दुरुपयोग।

टीमाराम जूली ने ये बात फागी के माधोराजपुरा में चारागाह की पांच बीघा भूमि पर भाजपा नेता द्वारा डेयरी प्लांट लगाने को लेकर कही है। इस संबंध में उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है।

PC:patrika

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now