इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के प्रमुख वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की है।
अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को लेकर नरमी दिखाई है। वह अब शांति समझौते के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि इसके लिए उन्होंने तीन प्रमुख शर्तें रखी हैं।खबरों के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तीन प्रमुख शर्तें ये कि यूक्रेन पूरा डोनबास क्षेत्र छोड़ दे, नाटो में शामिल होने की महत्वाकांक्षा त्याग दे और तटस्थ रहे और अपनी जमीन पर पश्चिमी सैनिकों की तैनाती न होने दे।
खबरों के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने जून 2024 की अपनी पुरानी मांगों को कुछ हद तक नरम किया है। पहले उन्होंने यूक्रेन द्वारा चारों प्रांत (डोनबास के डोनेट्स्क व लुहांस्क, साथ ही खेरसॉन और जापोरिजझिया) रूस को सौंपने की मांग की थी। अब उन्होंने अपनी मांग केवल डोनबास तक सीमित कर नरमी दिखाई है। इसके बदले पुतिन वर्तमान जापोरिजझिया और खेरसॉन के मोर्चों पर लड़ाई रोकने को तैयार है। इसी के तहत रूसी राष्ट्रपति पुतिन खारकीव, सुमी और ड्निप्रोपेत्रोव्स्क के कुछ हिस्सों से पीछे हटने पर भी सहमत हो सकते हैं।
यूक्रेन नाटो सदस्यता की राह छोड़े: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन नाटो सदस्यता की राह छोड़े इस बात पर विशेष जोर दिया है। अब ये देखने वाली बात होगी कि वोलोदिमिर जेलेंस्की रूसी राष्ट्रपति पुतिन की इन बातों को मानते हैं या नहीं। दोनों ही देशों को जंग में बड़ा नुकसान हुआ है।
PC:nbcnews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
भारतीय राजदूत ने अमेरिकी नेताओं से की मुलाकात, व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर हुई चर्चा
एसए20 : चौथे सीजन के लिए प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू की हुई घोषणा
Electric Scooters India : स्मार्ट फीचर्स और हाई रेंज के साथ 2025 के बेस्ट EV स्कूटर्स, कीमत 1 लाख से भी कम
GST में बड़ा धमाका: कार, AC, टीवी, सीमेंट सब सस्ता, मोदी सरकार का तूफानी फैसला!
जोधपुर में पति-पत्नी के बीच पार्क में हुआ हंगामा, पुलिस ने किया हस्तक्षेप