इंटरनेट डेस्क। मई माह के अन्तिम दिन यानी 31 मई को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। राजस्थान में भी दोनों ही ईंधनों की कीमतें नहीं बदली है।
प्रदेश में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 और डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर है। यहां पर लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अन्तिम बाद मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बदला था।
मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदला गया था। इसके बाद से कीमतों में बड़ा संशोधन नहीं हुआ है। लोगों को अब दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। लोगों को बढ़ी हुई कीमतों के कारण लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC:indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
Covid Update : भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले बढ़कर 3,700 से अधिक, बीते 24 घंटों में कोरोना से 2 मौतें..
एसएसएफ ने गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने एवं तस्करों के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए आवाज बुलंद की
जम्मू में स्मार्त संप्रदाय 6 जून, वैष्णव संप्रदाय 7 जून को रखेगा निर्जला एकादशी व्रत
हिस्ट्रीशीटर जहूर हुसैन खोखरी के साथ गिरफ्तार
जम्मू में मनाया गया विश्व ब्राह्मण दिवस, आचार्य चाणक्य को अर्पित की गई श्रद्धांजलि