अगली ख़बर
Newszop

Health Tips: सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होते हैं सूरजमुखी के बीज, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Send Push

इंटरनेट डेस्क। सूरजमुखी के बीज भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनमें विटामिन-ई और भरपूर मात्रा में गुड फैट्स मिलते हैं। ये दिल की सेहत के लिए लाभकारी होती हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। आज हम आपको सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये बीज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में उपयोगी है, जिससे दिल मजबूत बना रहता है। सूरजमुखी के बीजों में प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा मिलती है। प्रोटीन से मांसपेशियों को बनाने और उन्हें मजबूत रखने में उपयोगी है। कैल्शियम से हड्डियों को ताकत मिलती है।

ये बीच स्किन और बालों को चमकाने में भी उपयोगी है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखने में उपयोगी है। आपकाे आज से ही सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इससे कई परेशानियों का खतरा कम हो जाता है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें