इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है।
तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत ने अब एक्स के माध्यम से कहा कि प्रताप सिंह बाजवा पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं जो करीब 5 दशक से देशसेवा में सक्रिय हैं। उनके पिता पूर्व मंत्री एवं तीन बार के विधायक रहे सरदार सतनाम सिंह बाजवा जी 10 जुलाई 1987 को आतंकवादी हमले में शहीद हुए थे।
1980 के दशक में पंजाब में आतंकवाद के दौर में प्रताप सिंह बाजवा ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में बड़ा योगदान दिया। 1990 में उनके ऊपर आतंकवादी हमला तक हुआ।
पंजाब सरकार की प्राथमिकता वहां शांति स्थापित रखने की बजाय राजनीतिक प्रतिशोध लेना है
वर्तमान में वो पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्होंने पंजाब में बिगड़ रहे हालातों के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की और पंजाब सरकार ने उनकी बात को गंभीरता से लेने की बजाय बाजवा पर मुकदमा दर्ज कर लिया। यह दिखाता है कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता वहां शांति स्थापित रखने की बजाय राजनीतिक प्रतिशोध लेना है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को ऐसे कदम उठाने की बजाय लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए पंजाब की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विपक्षी दलों से चर्चा कर जरूरी कदम उठाएं।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
गर्मियों में अमृत से कम नहीं खसखस! ठंडक, ताकत और ताजगी देने से लेकर पोषक तत्वों का है खजाना
राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
भारत का यात्रा और पर्यटन क्षेत्र निकट भविष्य में वैश्विक औसत तक पहुंच सकता है : जूलिया सिम्पसन
भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 78,000 के पार
कांग्रेस नेता जयकिशन के निधन पर खड़गे-राहुल गांधी समेत अन्य ने जताया दुख