इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों को लेकर किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। राजस्थान में आज भी पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है।
राजस्थान में पेट्रोल औसत कीमत आज भी 105.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। हालांकि डीजल की कीमत में मामूली बदलाव हुआ है। डीजल की कीमत में 0.02 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। राजस्थान में डीजल की औसत कीमत आज 91.04 रुपए प्रति लीटर है। मंगलवार को यहां डीजल की कीमत 91.02 रुपए प्रति लीटर थी।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। मई 2022 में पेट्रोल-डीजल कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। इस कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC:indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
ind vs aus: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जाने किस दिन रवाना होगी भारतीय टीम, विराट और रोहित जाएंगे...
एक पैर खोया लेकिन हिम्मत नहीं: दिव्यांग की` मेहनत देख शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे कामचोर लोग
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल कर सकते हैं वापसी
भारत सैटेलाइट कम्युनिकेशन में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार, 2033 तक तीन गुना बढ़ेगा बाजार : ज्योतिरादित्य सिंधिया
'झाड़ लगा मगर सोच समझ के,' सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ ने दी सलाह