इंटरनेट डेस्क। थाईलैंड और मलेशिया की सीमा के पास हिंद महासागर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर म्यांमार से लगभग 300 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 13 लोगों को जिंदा पाया गया है। अन्य सभी लोग अभी लापता हैं।
खबरों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही टीम को नाव डूबने की घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिलने के कारण केवल 13 लोगों को ही बचाया जा सका है। वहीं सैकड़ों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि नाव के डूबने का समय और सटीक स्थान का तत्काल पता नहीं चल सका। एक पुलिस अधिकारी ने भी इस संबंध में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से कुछ रोहिंग्या मुसलमान हैं जो मुख्य रूप से म्यांमार में रहते हैं, जहां उन्हें दशकों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी के प्रथम एडमिरल रोमली मुस्तफा ने बताया कि शुरुआत जांच से पता चलता है कि नाव म्यांमार के रखाइन राज्य के बुथीदांग शहर से रवाना हुई थी और तीन दिन पहले डूब गई।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

CBSE Exam 2026: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम में होगी लाइव रिकॉर्डिंग, जानिए कहां-कहां लगे होंगे CCTV कैमरे

Poonam Pandey Sexy Video : हॉट मॉडल ने बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में लगाई आग, सेक्सी वीडियो कर दिया शेयर

Bigg Boss 19: प्रणीत मोरे ने तोड़ा अभिषेक बजाज का सपना; बताया कि उन्होंने अशनूर कौर को क्यों किया सेफ

वंदे भारत लॉन्च पर RSS गीत गाने को लेकर बढ़ा विवाद, स्कूल प्रबंधन ने छात्रों का किया समर्थन, बोले - यह देशभक्ति गीत है

डोनाल्ड ट्रंप किस तरह ज़ोहरान ममदानी की 'न्यूयॉर्क योजना' पर लगा सकते हैं ब्रेक





