खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में नजर आएंगे। हालांकि इस बार वह बतौर क्रिकेटर नहीं, बल्कि सलाहकार के रूप में नजर आएंगे। लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका केन विलियम्सन को अपनी टीम का हिस्सा बनाए जाने की घोषणा की है।
केन विलियम्सन आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी के साथ नए रणनीतिक सलाहकार के रूप में जुड़ गए हैं। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, विश्व क्रिकेट के कुछ बड़े नाम होने के बावजूद पिछले सीजन में ये टीम सातवें स्थान पर रही थी।
फे्रंचाइजी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल किया था। एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। खबरों के अनुसार, केन विलियम्सन लखनऊ सुपरजायंट्स में जहीर खान की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले संस्करण में मेंटर की भूमिका निभाई थी।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
गुरु कृपा हॉस्पिटल में मरीजों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
जीतपुर परियोजना क्षेत्र की 40 महिलाएं अध्ययन भ्रमण के लिए हुईं रवाना
प्रभु राम के आदर्शों से होगा राष्ट्र उत्थान : रामभद्राचार्य
दीपावली व छठ के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र में 15 से 26 अक्टूबर तक पार्सल यातायात पर अस्थाई प्रतिबंध
मध्य प्रदेश खनन क्षेत्र सुधारों में बना अग्रणी राज्य