Top News
Next Story
Newszop

Chanakya Niti अगर जीवन में होना चाहते हैं सफलता, तो हमेशा याद रखें चाणक्य की ये 3 बातें

Send Push

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है। चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसका अनुसरण करके मनुष्य सफलता के शिखर को प्राप्त कर सकता है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है। जिसका पालन मनुष्य के लिए लाभकारी साबित होता है चाणक्य ने सफलता हासिल करने के लिए कुछ जरूरी बातें बताई हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

image

पढ़ें आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार शांति से बड़ा कोई तप नहीं और संतोष से बढ़कर कोई सुख नहीं होता है ऐसा माना जाता है कि मनुष्य को शांत रहने के लिए हमेशा अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए। हर समय कामना करने वाले मनुष्य को सुख नहीं मिलता है। चाणक्य की मानें तो तृष्णा उस राग की तरह होती है जिसमें भूख कभी शांत नहीं होती।

image

वहीं उन्होंने दया को सर्वश्रेष्ठ धर्म बताया है। इसके अलावा चाणक्य कहते हैं कि मन में सोचे हुए काम को कभी भी वाणी द्वारा प्रकट नहीं करना चाहिए हमेशा मन में रखकर उस कार्य को पूरा करने की नीति पर काम करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य को सफलता हासिल होती है। ऐसे में मन के भेद को किसी के सामने नहीं कहना चाहिए। 

image

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में कभी भी ऐसे लोगों को अपना मित्र नहीं बनाना चाहिए जो चिकनी चुपड़ी बातें बनाते हो। ऐसे लोग आपकी सफलता में बाधा पैदा कर सकते हैं चाणक्य अनुसार ऐसे मित्र उस बर्तन की तरह होते हैं जिसके उपर के हिस्से में दूध लगा होता है लेकिन अंदर उसमें विष भरा होता है ऐसे में इन लोगों से दूरी बनाकर रखना ही उचित होता है। 

image

Loving Newspoint? Download the app now