ज्योतिषीय दृष्टि से 19 जून का राशिफल मेष, कर्क और तुला राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। सितारों की गणना से पता चलता है कि आज चंद्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होते हुए दिन रात मीन राशि में गोचर कर रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा और गुरु मिलकर गजकेसरी योग बनाएंगे। वहीं आज चंद्रमा से दूसरे भाव में शुक्र का गोचर वेशि योग बनाएगा। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल।
मेष, आज सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा
आपकी राशि से बारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर आज आपके खर्चों में वृद्धि करेगा। आज आपको अपने बजट को ध्यान में रखते हुए काम करना होगा, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आज नौकरी और व्यापार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आप अपनी सुख-सुविधा के लिए कुछ सामान भी खरीद सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपके लिए खुशी की वजह बन सकता है। आपको कोई खुशी देने वाला समाचार मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा, अगर वह पहले से बीमार हैं तो उनका खास ख्याल रखें। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें।
वृषभ, तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आज आपको विदेशी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। आज आपको तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ भी मिल सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कानूनी मामलों में आज आपको अधिक सजगता और सावधानी से काम करने की जरूरत है। जोखिम भरे कामों से भी आज आपको बचना होगा। वैसे नौकरी में अधिकारियों और वरिष्ठ सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।
मिथुन, दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा
आज भाग्य के देवता मिथुन राशि वालों पर मेहरबान हैं। आज आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज पहले किए गए किसी काम के लिए आपको प्रोत्साहित किया जा सकता है। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी से काम करना होगा वरना आपको नुकसान हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने का लाभ आज आपको मिलेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और हरि स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि, आपकी आय में वृद्धि होगी
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। पिता और घर के बड़ों की मदद से आज कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक काम पूरा हो सकता है। आज राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आज आप प्रबंधन कौशल और नेतृत्व क्षमता का भी लाभ उठा पाएंगे। आज व्यापार में आपकी आय में वृद्धि होगी और आप मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम जीवन में आज तालमेल बना रहेगा और उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आज शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना शुभ रहेगा।
सिंह, अनावश्यक खर्च होंगे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव बढ़ाने वाला रहेगा। आज किसी काम के अटकने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, लेकिन किसी सहकर्मी की बातों और व्यवहार के कारण आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अनावश्यक खर्च होने की भी संभावना है। हालांकि आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी साहसिक निर्णय का आपको लाभ मिलेगा। किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री कृष्ण चालीसा का पाठ करें और पीले चंदन का तिलक लगाएं।
कन्या, संतान संबंधी चिंता दूर होगी
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत से लाभ पाने का रहेगा। ऐसे में आज आपको आलस्य और सुस्ती से बचने की जरूरत है। आज व्यापार में आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। अगर आप बच्चों की पढ़ाई और करियर को लेकर चिंतित हैं तो आज आपकी समस्या दूर हो सकती है। जो लोग पैतृक व्यवसाय से जुड़े हैं, उनकी आय में आज विशेष रूप से वृद्धि होने वाली है। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। अगर आप शेयर में पैसा लगा रहे हैं तो आज कोई भी फैसला सोच समझकर लें। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। जो लोग साझेदारी के काम से जुड़े हैं, उन्हें आज साझेदारों के सहयोग से लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। अगर आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लंबित था, तो वह भी पूरा हो सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें और परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी सहकर्मी और पूर्व परिचित की मदद से भी आज आपको लाभ हो सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक, आज पद प्रभाव में वृद्धि होगी
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऐसे में आज आपको अति उत्साह में आकर कोई भी काम करने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों का आज पद प्रभाव में वृद्धि होगी। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपको सम्मान मिल सकता है। आपके द्वारा अतीत में किया गया कोई काम आज आपको लाभ पहुंचा सकता है। काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कोई साहसिक निर्णय आपको लाभ पहुंचा सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान कृष्ण की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।
धनु राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है
धनु राशि वालों को आज अपना काम बहुत सावधानी और सतर्कता से करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी और शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि आज आप कूटनीति और धैर्य से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी, शिक्षकों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अपना अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
मकर राशि वालों, यात्रा करते समय सावधान और सतर्क रहें
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको सावधानी से काम करने पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाने का मौका मिलेगा और आपकी कुछ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। किसी मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो आज अधिक सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद और तनाव हो सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि वालों, सरकारी क्षेत्र से जुड़े आपके काम पूरे होंगे
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आज आप दान-पुण्य के कामों में रुचि लेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। अगर सरकारी क्षेत्र से जुड़ा आपका कोई काम अटका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ मिल सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। संतान से जुड़ी आपकी कोई चिंता आज दूर होगी। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। अपनी संवाद कला और वाणी कौशल से आपको लाभ मिलेगा। परिवार के साथ आज आप मनोरंजक समय बिताएंगे। भाई-बहनों से आज आपको सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। जो लोग बीमार हैं, उनके स्वास्थ्य में आज सुधार देखने को मिलेगा। आज आपके घर में कुछ भौतिक सुख-सुविधाओं का आगमन हो सकता है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ करें।