-बुधवार की रात को डूबे युवक की गुरुवार सुबह तक तलाश जारी
गुरुग्राम, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । यहां धनकोट गांव की नहर में नहाने गया 30 वर्षीय युवक डूब गया। उसकी तलाश में गोताखोर बुधवार की देर रात तक जुटे रहे। रात होने के कारण सर्च अभियान बंद किया गया, लेकिन गुरुवार की सुबह सर्च अभियान फिर से शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि जब युवक नहर में नहाने गया, तब उसके साथ उसका भांजा भी था।
जानकारी के अनुसार धनकोट नहर में बुधवार की शाम को एक युवक नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक राजेंद्रा पार्क का रहने वाला है। उसका नाम खडग़ सिंह है। नहर पर नहाने के दौरान उसका भांजा उसके साथ था, दोनों ने शराब का सेवन कर रखा था। युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और डूबे हुए युवक की तलाश शुरू की। काफी देर तक गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद रात हो गई और सर्च अभियान बंद करना पड़ा। गुरुवार की सुबह फिर से गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला खडग़ सिंह गुरुग्राम में कई साल से सामान की डिलीवरी का काम करता था।
(Udaipur Kiran)
You may also like
पीसीबी ने निजी क्रिकेट लीगों में पाकिस्तान के नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाई : रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर को मिलेगा बड़ा सम्मान, जानें क्या है पूरा मामला?
मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी, पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया
17 साल के छात्र ने खुद को किया किडनैप! फिरौती मांगने के लिए पिता को किया फोन, 150 कैमरों के फुटेज से खुल गया राज
15 दिन में कमर का साइज एक्सेल से हो जाएगा मीडियम बस कर लें 3 कसरत, एक्सपर्ट ने बताया