Next Story
Newszop

डॉ राजेश शर्मा स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त

Send Push

धर्मशाला, 28 जून (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार ने शनिवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा सचिव द्वारा जारी आदेशों में डॉ राजेश शर्मा की नियुक्ति इस पद पर हुई है। फिलहाल इस पद का अतिरिक्त जिम्मा उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा के पास था।

गौरतलब है कि पेशे से डॉक्टर राजेश शर्मा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष का जिम्मा भी दिया गया था। इसके अलावा वह 2022 के विधानसभा चुनाव में देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी भी रहे थे हालांकि बाद में दोबारा उपचुनाव होने के दौरान आखिरी में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया था। इससे पूर्व वह दो बार कांगड़ा से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

उधर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा से कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन बनाकर कांगड़ा को एक बार फिर तरजीह दी है। बता दें कि देहरा उपचुनाव के दौरान डा. राजेश शर्मा कांग्रेस के प्रत्याशी माने जा रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया। ऐसी परिस्थिति में डा. राजेश शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर चुनावों में पार्टी के साथ रहे और देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर विजयी रही। डा. राजेश शर्मा के पार्टी सेवाभाव के चलते आज सीएम सुक्खू ने उन्हें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।

गौर हो स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन का पद पिछले अढ़ाई सालों से खाली चल रहा था। डॉ राजेश शर्मा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व प्रोफेशनल कांग्रेस के हिमाचल चैप्टर के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Loving Newspoint? Download the app now