रंची,28 अगस्त (हि.स )। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को सिविल कोर्ट रांची में किया जाएगा। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-एक के मार्गदर्शन में डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायिक दंडाधिकारियों, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों, नोडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पीएलवी के साथ बैठकें की जा चुकी है। सभी बैंक और इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बैठकों का दौर जारी है।
डालसा सचिव रवि भास्कर ने गुरुवार को कहा कि किसी भी न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाया जायेगा। ऐसे मामलों को चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
12 साल की बच्ची 32 हफ्तों से थी गर्भवती नहीं थी किसी को खबर फिर 9 महीने बाद…`
अडानी समूह दे रहा महिला शक्ति को बढ़ावा, परिवार और नेतृत्व के साथ पेश कर रहे विविधता की मिसाल
बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल की साजिश से बढ़ी तनाव की स्थिति
64 साल पहले इतने में मिलता था 10 ग्राम सोना कीमत जान नहीं होगा यकीन`
ओबीसी कोटे से आरक्षण देने पर होगा मराठा समाज का नुकसान: देवेंद्र फडणवीस