भागलपुर, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । भागलपुर में जदयू सांसद अजय मंडल और विधायक गोपाल मंडल के बीच वाकयुद्ध जारी है। कुछ दिन पूर्व गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर सांसद अजय मंडल और जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अपर्णा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि कुमारी अपर्णा अजय मंडल की रखैल है।
इस बयान के बाद सांसद अजय मंडल ने गोपाल मंडल के खिलाफ घोघा थाना में मामला दर्ज कराया है। वहीं गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता कर अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद में जाने से रोका जाना चाहिए। इस पूरे विवाद के बीच शनिवार को सांसद अजय मंडल और कुमारी अपर्णा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता के दौरान अजय मंडल ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और अपनी पार्टी पर पूरा भरोसा है। न्यायालय का जो भी फैसला होगा वे उसे मानने को तैयार हैं। वहीं कुमारी अपर्णा ने गोपाल मंडल के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अजय मंडल मेरे मामा हैं। यह बात गोपाल मंडल को भी भली भांति पता है। उसके बाद भी उन्होंने इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी की। क्या इस तरह का बयान देना सही है। साथ ही उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल की शिकायत उन्होंने पार्टी आलाकमान तक पहुंचा दी है। अब आलाकमान का जो भी निर्णय होगा वे उसे मानेंगी। इस घटनाक्रम के बाद जदयू की आंतरिक खींचतान और भी गहरी हो गई है। अब सबकी निगाहें न्यायालय और पार्टी आलाकमान के फैसले पर टिकी हुई है।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
You may also like
टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, Asia Cup 2025 में वापसी के लिए तैयार है ये स्टार खिलाड़ी
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार
लोकतंत्र को मजबूत बनाती हैं शुद्ध मतदाता सूचियां : चुनाव आयोग
कृष्ण जन्मोत्सव पर इस्कॉन मंदिर में उल्लास में डूबे विदेशी भक्त
Bihar Crime News: बक्सर के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, डाउन में परिचालन बाधित, औरंगाबाद में डूबने से दो की मौत