जींद, 26 जून (Udaipur Kiran) । जींद में एक व्यक्ति ने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई सुबह घूमने के लिए निकले थे, किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और इसमें रिवाल्वर निकाल कर सीधे गोली चला दी।
जानकारी के अनुसार जुलाना की नेहरु कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय सुरेश और उसका चचेरा भाई जगदीश खेतों की तरफ गुरुवार को घूमने के लिए निकले थे। घर से कुछ दूरी पर ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों आपस में तेज-तेज बोलने लगे और तैश में आकर जगदीश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और सीधे सुरेश पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही सुरेश वहीं पर गिर पड़ा और उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जगदीश को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
You may also like
स्टील उत्पादन वृद्धि में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा : रिपोर्ट
भारत के खिलाफ टी20 से पहले इंग्लैंड की टीम में एक्लेस्टोन की वापसी से ब्यूमोंट खुश
डिजिटल दौर में गहलोत-राजे का दबदबा कायम! पायलट भी बना रहे मजबूत पकड़, जाने सोशल मीडिया पर नेताओं की फैन फॉलोइंग
Oppo Reno 12 Pro या Vivo V30 Pro,कौन देता है असली DSLR वाला पोर्ट्रेट लुक? रिव्यू देखकर रह जाएंगे दंग!
अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद हो या मंदिर सभी को हटाया जा रहा है : धर्मवीर प्रजापति