मंडी, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । मंडी जिला की बल्ह घाटी के लक्की ने राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। कैडेट अंडर-17 की प्रतियोगिता में लक्की ने यह स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही लक्की का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है। लक्की बल्ह उपमंडल के तहत पड़ने वाले छोटे से गांव तमरोह का निवासी है। इससे पहले भी वह दो बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है। पिछले साल भी लक्की ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था।
लक्की ने बताया कि वह 2021 से कुश्ती और 2023 से कुराश प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है। अब उसका पहला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उसका चयन हो सके। लक्की ने बताया की उसकी इस मेहनत के पीछे उसके माता-पिता, गुरू बलबीर चिल्ला और कोच विशाल का बहुत बड़ा योगदान है, जिससे वह आज तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का हिस्सा बनने जा रहा है।
बता दें कि बीती 15 से 17 जुलाई तक सोलन के नौणी विश्वविद्यायल में राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों में प्रदेश भर के सैंकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। मंडी जिला से कुल 95 खिलाड़ियों ने भाग लेकर कुल 44 पदक अपने नाम किए हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
You may also like
Demon Slayer: Infinity Castle ने जापान में बनाया नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
50 की उम्र के बाद शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? वैज्ञानिकों ने तो चौकाने वाला खुलासा कर दिया!
BAN vs PAK: परवेज़ इमोन का अर्धशतक और गेंदबाज़ों का जलवा, बांग्लादेश ने पहले टी20 में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
तेजस्वी यादव बोले- नीतीश सरकार की सुशासन की छवि का पर्दाफाश, आपराधिक घटनाओं और भ्रष्टाचार ने सच्चाई खोल दी
बिहार में नीतीश सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध : शंभू शरण पटेल