उज्जैन, 8 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार को रक्षा बंधन पर्व पर बाबा महाकाल को पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख बेसन के लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। तड़के भस्मार्ती पश्चात पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखी परंपरागत रूप से परिवार की महिलाओं द्वारा बाबा महाकाल को बांधी जाएगी। पश्चात ही शहर में रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा।
इस संबंध में मंदिर प्रबंधन की ओर से शुक्रवार शाम बताया गया कि मंदिर में दर्शन के लिए जानेवाले श्रद्धालु भी भगवान के चरणों में रक्षा सूत्र अर्पित करेंगे। महाकाल मंदिर के पुजारी परिवार द्वारा हर वर्ष भगवान के लिए राखी अपने हाथों से तैयार की जाती है। इस बार राखी में मखमल का कपड़ा, मोतियों की लड़ों और रेशमी धागे का उपयोग करके आकर्षक लेकिन परंपरागत राखी का निर्माण किया गया है। राखी के केंद्र में भगवान गणेश विराजीत हैं। इस बार पं. अमर पुजारी के परिवार द्वारा भगवान के चरणों में बेसन,शुद्ध घी और सूखे मेवे से निर्मित सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल
You may also like
इन 6 लोगों के लिए औषघी सेˈ कम नहीं है बड़ी दूधी घास का सेवन जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका..
काजू बादाम नहीं बल्कि रात को भिगोकरˈ सुबह खाएं ये बीज फायदे मिलेंगे इतने हर मेवा इसके आगे फेल
खाली पेट रोज एक कली लहसुन चूसनेˈ से मिलेगी इन रोगों से राहत? जानिए ये 5 लोग बिना भूले क्यों करें सेवन
1 महीने तक रात को भिगोकर सुबहˈ खाली पेट पानी सहित पी जाएं ये काले बीज फिर जो होगा आप कभी सोच भी नहीं सकते
आज का मीन राशिफल, 9 अगस्त 2025 : अधूरे सपनों को पूरा करने का मिलेगा मौका, मन रहेगा प्रसन्न