Next Story
Newszop

एक राष्ट्र एक चुनाव देश की राजनीतिक स्थिरता के लिए ज़रूरी : अनिल दीक्षित

Send Push

कानपुर, 09 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के नवीन मार्किट में स्थित भारतीय जनता पार्टी के उत्तर जिला कार्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन हुआ। इस मौके पर एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला प्रभारी व निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे उपस्थित रहे। यह जानकारी मंगलवार को भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने दी।

भाजपा उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं। उन्होंने बताया कि इन बैठकों में आगामी 13 सितंबर को नानाराव पार्क से भारत माता प्रतिमा तक आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस मैराथन दौड़ के माध्यम से जनपद वासियों को एक राष्ट्र एक चुनाव का सीधा संदेश दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि सभी उपस्थित पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ संयोजकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव न केवल देश की राजनीतिक स्थिरता के लिए आवश्यक है, बल्कि यह संसाधनों की बचत एवं कार्य दक्षता में वृद्धि का भी महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जनता में इस विचारधारा की महत्ता को पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठकों में निर्णय लिया गया कि इस दौड़ में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसके साथ ही आम नागरिकों को भी विभिन्न माध्यमों से आमंत्रित किया जाएगा, ताकि यह कार्यक्रम लोकतंत्र के प्रति जन चेतना का महत्वपूर्ण माध्यम बने।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि इस मैराथन दौड़ में भाजपा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी या केंद्रीय मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिससे अभियान को और व्यापक जनसहभागिता मिलेगी।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष दीपू पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि यह मैराथन दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच पहुंचकर इस संदेश को व्यापक रूप से फैलाएं। भाजपा कानपुर महानगर उत्तर जिला इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है और आगामी कार्यक्रमों में सभी नागरिकों से व्यापक सहभागिता की अपेक्षा रखता है। संचालन महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।

इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा,सरोज सिंह,अनूप चौधरी, राशिद आरफी,क्षेत्रीय सह संयोजक शैलेन्द्र द्विवेदी,परमानंद शुक्ला , अतुल दीक्षित,मनु गोयल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Loving Newspoint? Download the app now