बीकानेर, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । बीकानेर की महिला जेल में एक महिला कैदी ने सुसाइड कर लिया है। नाेखा निवासी मृतका बंदी तारा कंवर ने अपने बैरक में चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी।
बीछवाल पुलिस थाना अधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि सुसाइड के कारण अभी सामने नहीं आए है। वहीं इस मामले में न्यायिक जांच भी की जा रही है। घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। महिला जबरन वसूली और परेशान करने के मामले में सजा काटा रही थी। महिला कैदी को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार तारा को जबरन वसूली और परेशान करने के आरोप में जून 2025 में सजा सुनाई गई थी। पिछले तीन महीने से वह सजा काट रही थी। शुक्रवार शाम को महिला कैदी ने अपने बैरक में ही चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद जब बंदियों को पता चला तो वहां हल्ला मच गया। दूसरे कैदियों की आवाज सुन जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे, जहां तारा अचेत पड़ी थी।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
You may also like
अटॉर्नी जनरल ने हाई कोर्ट से कहा – बर्खास्तगी की प्रक्रिया 'पूरी तरह अवैध'
अल्लू अर्जुन ने दादी के निधन के बाद मुंबई में काम पर लौटने की की शुरुआत
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती, 1 सितंबर से लागू
Yamaha R15 के प्रतिस्पर्धियों की तुलना: कीमत, प्रदर्शन और स्पेसिफिकेशन
मध्य प्रदेश में दिए जाएंगे स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड्स, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा