नई दिल्ली, 30 जून (Udaipur Kiran) । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर सोमवार को घेवरा मोड़ स्थित स्वाभिमान स्थल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस प्रार्थन सभा में साहिब के बेटे और दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब वर्मा ने शामिल होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के साथ-साथ दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज और पार्टी के अन्य नेता भी शामिल होकर उन्हें याद करते पुष्पांजलि अर्पित की।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि आज हम सभी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर यहां हवन किया, उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि मेरे पिता केवल मेरे अभिभावक नहीं थे, बल्कि मेरे पहले शिक्षक, मार्गदर्शक और जीवन मूल्यों के प्रतीक थे। उन्होंने यह सिखाया कि राजनीति में रहकर भी ईमानदारी, सादगी और संस्कृति से जुड़ा रहना संभव है। उन्होंने केवल विधानसभा या संसद में दिल्ली की बात नहीं की — उन्होंने दिल्ली की आत्मा, विशेषकर ग्रामीण दिल्ली की आवाज़ को स्वर दिया। आज का यह आयोजन उनके उसी आदर्श ( ‘सेवा ही धर्म है’) को आगे बढ़ाने की हमारी एक विनम्र कोशिश है।
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पिताजी के लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का साधन थी। जब आज हम इन जरूरतमंदों को सहायक उपकरण दे रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि उनकी आत्मा हमारे साथ है और हमें सही राह दिखा रही है। यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की दिशा में एक संकल्प है।
उनका योगदान केवल एक राजनेता तक सीमित नहीं था। वे एक शिक्षाविद्, समाज सुधारक, और ऐसे नेता थे जिन्होंने ग्रामीण भारत और नगरीय प्रशासन के बीच सेतु का कार्य किया। वे मानते थे कि राजनीति सत्ता की दौड़ नहीं, परिवर्तन का माध्यम होनी चाहिए।
आज उनके जाने के वर्षों बाद भी साहिब सिंह वर्मा हर उस गली, हर उस विद्यालय, हर उस किसान, और हर उस नवयुवक के दिल में जीवित हैं जिसे उन्होंने कभी छुआ था अपने कार्यों, अपनी सोच और अपनी सादगी से।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि सेवा और सिद्धांत उनका संकल्प था। दिल्ली देहात से संसद तक उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, सादगी और सतत संघर्ष का प्रतीक रहा। उनकी राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का तपस्वी जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरणा देता रहेगा।
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि पूरी दिल्ली आज भी उन्हें उनके शासन, साहस, समर्पण और उनके द्वारा रखी गई मजबूत नींव के लिए याद करती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आज की सरकार उसी नींव पर कार्य कर रही हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साहिब सिंह वर्मा सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके विचार हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि साहिब सिंह वर्मा का सम्मान सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर में था। आज भी लोग उन्हें बड़े प्यार से याद करते हैं। वे एक असाधारण व्यक्तित्व थे, आम लोगों से गहराई से जुड़े हुए नेता थे। दिल्ली के किसी भी कोने में चले जाएं, लोग आज भी उनके बारे में बात करते हैं।
सांसद बांसुरी स्वराज ने साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि श्रद्धा अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्श, जनसंपर्क और नैतिक नेतृत्व ने हमेशा लोकतंत्र व जन-कल्याण को प्राथमिकता दी। यही भावना आज भी प्रेरणा स्वरूप हमारे बीच जीवित है। उनके बेटे मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की कार्यशैली में आज भी उनके पिता की विचारधारा, सार्वजनिक सेवा और सादगी स्पष्ट रूप से झलकती है।
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव
You may also like
डॉ. वी.के. पांडेय बने एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्राचार्य
हरिद्वार पुलिस ने जारी किया क्यूआर कोड, एक क्लिक पर मिलेगी कांवड़ियों को सारी जानकारी
ओडिशा : नवीन पटनायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, सीएम माझी से कार्रवाई की मांग की
बिहार में 'इंडिया' ब्लॉक की सरकार में मुख्य भूमिका निभाएगी कांग्रेस : मनोज कुमार
सीआईडी ने साइबर अपराधी को उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार