नई दिल्ली, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना के जलस्तर में पिछले दो दिनों में एक मीटर से अधिक की गिरावट दर्ज गई है।
दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक यमुना का जलस्तर शनिवार सुबह 10 बजे 206.43 मीटर पर दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को इसका जलस्तर 207.46 मीटर पर था।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे सड़क पर बसे बाढ़ पीडितों को प्रशासन राहत शिविरों में ले जा रहा है। यमुना के जलस्तर में गिरावट के साथ-साथ प्रशासन राहत शिविरों में व्यवस्था को और दुरुस्त करने में जुटा है। हालांकि यमुना के किनारे बसे इलाकों में अभी भी कई फीट पानी भर हुआ है। ड्रोन से बनाए वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि यमुना का पानी कई किलोमीटर तक फैला हुआ है। यमुना का जल खजूरी चौक, शास्त्री पार्क, गीता कॉलोनी, अक्षरधाम और मयूर विहार के तक पहुंचा हुआ है। यमुना किनारे फूलों और सब्जियां के साथ-साथ दूसरे फसले जलमग्न को चुकी है। यमुना के घाटों पर कई फीट पानी भरा हुआ है।
शुक्रवार देर रात लोहे के पुल के पास गौशाला में पुशओं के फंसे होने की सूचना मिलने तुरंत वहां दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा पहुंचे। उन्होंने यहां गौशाला में फंसे बछड़ों और गायों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था कराई। इस मौके पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि न केवल पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, बल्कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिन क्षेत्रों से पशुओं को बाहर निकालना संभव नहीं है, वहां उनके भोजन और देखभाल की व्यवस्था की जा रही है।
———–
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव
You may also like
दामाद ने कर` रखा था नाक में दम रोज करता था ऐसी हरकत… तंग आकर सास ने कर दिया ऐसा कांड की भूले से नहीं भूल पा रहे इलाके के लोग
शादी में क्यों` लिए जाते हैं 7 फेरे? जानिए इनके पीछे छिपा रहस्य और 7 नंबर का गणित
3 दिन में` पथरी तो 1 दिन में गांठ को गला देती है ये सब्जी गठिया और बालों के लिए किसी वरदान से नहीं है कम
नशेड़ी निकला कौआ` मुंह से छीनकर पी जाता था सिगरेट लालच में इंसान को बना लिया बेस्ट फ्रेंड
उत्तर प्रदेश में विवाह के बाद पति का राज़ खुला, पत्नी हुई हैरान