पटना, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । भूटान के गृह मंत्री ल्योन्पो त्सेरिंग ने बुधवार को राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का विशेष दौरा किया। इनके साथ केंद्रीय संन्यासी निकाय के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक नेता महामहोपाध्याय लोपोन सं-नगग येशे दोर्जे रिनपोचे, तथा पुनाखा से वरिष्ठ संन्यासी प्रतिनिधि भी रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू और विभिन्न शाकाहारी जीवों के पिंजरों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्लास ब्रिज पर फोटोग्राफी की और राजगीर की पहाड़ियों के मनमोहक दृश्य का आनंद लिया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा, और पर्यावरण-पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।
भूटानी प्रतिनिधियों ने कहा कि राजगीर चिड़ियाघर और नेचर सफारी केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इसे “संरक्षण और पर्यटन का संगम” बताया।
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
You may also like
महिला विश्व रिकॉर्ड स्मृति मंधाना तो पुरुषों में सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, ODI में एक कैलेंडर ईयर में भारत का जलजला
होटल में इस्तेमाल हुआ साबुन आखिर जाता कहां` है? जानिए उस राज़ को जो 90% लोग नहीं जानते
देश के सबसे बड़े बैंक ने दिया दिवाली गिफ्ट, जानिए आपको कैसे होगा फायदा?
टाटा स्टील के शेयर प्राइस में लगातार तेज़ी से चार्ट पर हुआ फ्रेश ब्रेकआउट, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट
जब ऐश्वर्या को दिल दे बैठे थे सलमान` सब तय था… फिर एक हादसे ने बदल दी कहानी